Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सगे भाई ने बहन के घर में घुसकर मारपीट की:कानपुर में साथियों के साथ मिलकर लोहे की रॉड-डंडों से पीटा, दृष्टिहीन मां समेत कई घायल

    13 hours ago

    1

    0

    कानपुर के रेलबाजार थाना क्षेत्र में सगे भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर परिवार पर हमला कर दिया। इस घटना में एक दृष्टिहीन बुजुर्ग मां सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावर वारदात के बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। मीरपुर तल्लवा के रहने वाले पीड़िता फरजाना बेगम ने बताया कि उनकी मां खुर्शीदा बेगम पूरी तरह दृष्टिहीन हैं। फरजाना का भाई राशिद और उसकी पत्नी अक्सर मां के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार करते थे। हालात बिगड़ने पर फरजाना बुधवार की रात को अपनी मां को अपने घर ले आई थीं। फरजाना के अनुसार, मां को अपने घर लाने की बात राशिद और उसकी पत्नी को नागवार गुजरी। उसी रात करीब 9:30 बजे राशिद अपने साथी सूफियान, रियाज, कल्लू, अपने बेटे अब्दुल राशिद और 10-12 अज्ञात लोगों के साथ पीड़िता के घर पहुंचा। हमलावरों के हाथों में लोहे की रॉड, सरिया, हॉकी और डंडे थे। घर में घुसते ही उन्होंने परिवार पर हमला बोल दिया। आरोप है कि उन्होंने दृष्टिहीन बुजुर्ग महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। मलावरों ने महिलाओं के कपड़े फाड़े और अश्लील हरकतें भी कीं इस हमले में पीड़िता फरजाना, उनकी मां खुर्शीदा बेगम, भाई इमरान, बहन शबा, असरार की पत्नी और नाबालिग बच्ची इकरा घायल हो गईं। आरोप है कि हमलावरों ने महिलाओं के कपड़े फाड़े और अश्लील हरकतें भी कीं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। मारपीट के दौरान मां और भाई के बेहोश होने की बात सामने आई है। आरोपी जाते-जाते पूरे परिवार को जान से मारने और नाबालिग बच्ची को अगवा करने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। थाना रेलबाजार प्रभारी अमान सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में नेग न देने पर किन्नरों ने फायरिंग की:दूल्हे के भाई को गोली लगी, सपा किन्नर महासभा के जिलाध्यक्ष समेत 6 गिरफ्तार
    Next Article
    लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं का हंगामा:मेयर के बयान पर विरोध, पुलिस से नोकझोंक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment