Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में नेग न देने पर किन्नरों ने फायरिंग की:दूल्हे के भाई को गोली लगी, सपा किन्नर महासभा के जिलाध्यक्ष समेत 6 गिरफ्तार

    15 hours ago

    1

    0

    बदायूं के कुंवरगांव क्षेत्र में एक शादी समारोह में नेग को लेकर हुए विवाद में किन्नरों ने फायरिंग कर दी। इस घटना में दूल्हे का भाई घायल हो गया। ग्रामीणों ने छह किन्नरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। यह घटना बुधवार रात हुसैनपुर गांव में प्रेम शंकर की बेटी की बारात में हुई। मूसाझाग क्षेत्र के कथरा गांव से नेमचंद्र के घर से बारात आई थी। फेरों की रस्म शुरू होने से पहले कार से आधा दर्जन किन्नर पहुंचे। उन्होंने दूल्हा पक्ष से 11 हजार रुपये का नेग मांगा। दूल्हे के पिता ने 1100 रुपये देने की पेशकश की, लेकिन किन्नर 11 हजार रुपये पर अड़े रहे। नेग की मांग पूरी न होने पर किन्नरों ने अभद्रता शुरू कर दी, जिसका बारातियों ने विरोध किया। इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर एक किन्नर ने कार से तमंचा निकालकर फायरिंग कर दी। फायरिंग में दूल्हे का भतीजा गौरव (निवासी कथरा) घायल हो गया। फायरिंग से बारात स्थल पर भगदड़ मच गई। गांव के लोग मौके पर पहुंचे और किन्नरों को बंधक बना लिया फिर उन्हें पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने घायल गौरव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने मौके से किन्नरों की कार से दो तमंचे, कैंची, लाठी-डंडे बरामद किए हैं। छह किन्नरों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें सपा किन्नर महासभा के जिलाध्यक्ष भी शामिल हैं। CO सिटी ने बताया कि बवाल और फायरिंग की सूचना पर पहुंची कुंवरगांव पुलिस ने घायल दूल्हे के भाई को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं कार की तलाशी लेने पर उसमें दो तमंचे, कैंची, लाठी डंडे रखे मिले। पुलिस ने छह किन्नरों को हिरासत में लिया है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा
    Click here to Read more
    Prev Article
    LSG की हार, इकाना में RR के फैंस का जलवा...VIDEO:लखनऊ के फैंस हार से टूटे, राजस्थान का फैन बोला- वीर भोग्य वसुंधरा
    Next Article
    सगे भाई ने बहन के घर में घुसकर मारपीट की:कानपुर में साथियों के साथ मिलकर लोहे की रॉड-डंडों से पीटा, दृष्टिहीन मां समेत कई घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment