Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं का हंगामा:मेयर के बयान पर विरोध, पुलिस से नोकझोंक

    12 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का जोरदार हंगामा विरोध प्रदर्शन। हजरतगंज चौराहे पर सपा कार्यकर्ता जमा होकर नारेबाजी और हंगामा करने लगे। गाजीपुर की घटना और मेयर सुषमा खारवाल के द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर की गई टिप्पणी पर नाराजगी जताई। टिप्पणी के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में रोज है और लगातार वह मेयर के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। राज साहनी ने कहा कि गाजीपुर में एक विश्वकर्मा समाज की बेटी की हत्या कर दी गई। उत्तर प्रदेश में बेटियों के खिलाफ लगातार अपराध और जुल्म बढ़ता जा रहा है। जब पीड़ित परिवार से हमारा समाजवादी पार्टी का डेलिगेशन मिलने गया तो पुलिस ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दिया। पीड़ित परिवार को यह सरकार न्याय नहीं दे पा रहीहै। महिलाओं के सम्मान और अधिकार का सिर्फ यह लोग नाटक करते हैं। समाजवादी पार्टी पूरे देश की महिलाओं की सम्मान की लड़ाई लड़ रहीहै। प्रदर्शन में शामिल आनंद यादव ने कहा कि हम समाजवादी लोग हैं उत्तर प्रदेश के एक-एक नागरिक को न्याय दिलाएंगे। जिस प्रकार से हमारी बहन के साथ अन्याय हुआ है उसको हम लोग न्याय जरूरदिलाएंगे। पीड़ित परिवार से मिलने हमारा डेलिगेशन जा रहा था सरकार ने पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग करते हुए हमारे लोगों को परिवार से मिलने नहीं दिया और उनके ऊपर अत्याचार किया। इसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके साथी उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से लखनऊ के मेयर सुषमा खारवाल ने नेता अखिलेश यादव का अपमान किया है यह भी निंदनीय है। हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हैं जिनके सम्मान का पूरा ध्यान रखना चाहिए। हम लोग इसकी कड़ी निंदा करते हैं और मेयर को इस माफी मांगना चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सगे भाई ने बहन के घर में घुसकर मारपीट की:कानपुर में साथियों के साथ मिलकर लोहे की रॉड-डंडों से पीटा, दृष्टिहीन मां समेत कई घायल
    Next Article
    मुरादाबाद में पति ने की पत्नी की हत्या:जिम जाने को लेकर हुआ था झगड़ा, सिर पर मिले चोट के निशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment