Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में पति ने की पत्नी की हत्या:जिम जाने को लेकर हुआ था झगड़ा, सिर पर मिले चोट के निशान

    10 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में जिम जाने को लेकर हुए विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने वारदात को हादसा दिखाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सतर्कता से मामला खुल गया और उसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस के अनुसार, डबल फाटक इलाके के टावर वाली गली निवासी स्क्रैप कारोबारी शोभित गुप्ता अपनी पत्नी पूनम गुप्ता (35) के जिम जाने का विरोध करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। बुधवार सुबह पूनम जिम से लौटीं तो पति-पत्नी के बीच फिर विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर शोभित ने दुकान का शटर खोलने वाला लोहे का हैंडल उठाया और पूनम के सिर पर वार कर दिया। इस हमले से पूनम की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी शोभित ने खुद को बचाने के लिए एक साजिश रची। उसने पत्नी के शव को बेड पर लिटा दिया और कई घंटों तक घर में ही पड़ा रहने दिया। शाम करीब छह बजे उसने पुलिस और एंबुलेंस को फोन कर बताया कि उसकी पत्नी घर में काम करते समय गिरकर घायल हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला मृत अवस्था में मिली। उसके सिर पर गहरी चोट के निशान देखकर पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। पुलिस ने तत्काल शोभित को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने पूरी घटना स्वीकार कर ली। घटना के समय दंपती की बेटी स्कूल गई हुई थी। जब वह घर लौटी और मां के बारे में पूछा तो आरोपी ने उसे बहला दिया कि उसकी मां बाहर गई है और जल्द लौट आएगी। बाद में उसने बेटी को खाना खिलाकर दूसरे कमरे में सुला दिया और अपनी साजिश को अंजाम देने में लगा रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं का हंगामा:मेयर के बयान पर विरोध, पुलिस से नोकझोंक
    Next Article
    'अखिलेश भाई के लोगों ने बड़ी बहन को जूता मारा':लखनऊ मेयर बोलीं- अब वह बताएं, यह कितना सही था, पार्षद बोले- ऐसों को मैं मारूंगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment