Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'अखिलेश भाई के लोगों ने बड़ी बहन को जूता मारा':लखनऊ मेयर बोलीं- अब वह बताएं, यह कितना सही था, पार्षद बोले- ऐसों को मैं मारूंगा

    10 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में मेयर के नेमप्लेट पर जूते मारने की घटना के बाद सियासी माहौल गर्मा गया है। मेयर सुषमा खर्कवाल ने सदन में अखिलेश यादव से सवाल पूछा है। मेयर ने कहा कि जिस पार्टी के लोगों ने मेरे आवास पर तोड़फोड़ की और जूते-चप्पल मारे, उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष की मैं बड़ी बहन हूं। मैं अपने भाई अखिलेश यादव से पूछना चाहती हूं- क्या पार्टी के लोगों द्वारा आपकी बहन को जूता मारना सही है? ये बातें मेयर ने लखनऊ नगर निगम सदन में निंदा प्रस्ताव के दौरान बोलीं। इस दौरान सदन में भाजपा पार्षद रामनरेश रावत ने कहा कि जिन लोगों ने महापौर के कार्यालय पर पहुंचकर अभद्रता और बदतमीजी की उनको मैं जूते की माला पहनाऊंगा। जूतों से मारुंगा। गुरुवार को मेयर सुषमा खर्कवाल ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित बिल गिरने पर निंदा प्रस्ताव के लिए सदन बुलाया था। इसमें सभी पार्षदों से निंदा प्रस्ताव पास कराना था। लेकिन इसी बीच विपक्षियों ने हंगामा कर दिया। हंगामे के बीच भाजपा के पार्षदों ने निंदा प्रस्ताव को बहुमत से पास करा दिया। इस दौरान 119 पार्षदों में से 83 पार्षदों के बहुमत से निंदा प्रस्ताव पास हुआ। इसमें से 10 निर्वाचित पार्षद हैं। मेयर के नेमप्लेट को सपा नेता ने चप्पलों से पीटा था दरअसल लखनऊ में मेयर सुषमा खर्कवाल के आवास पर बुधवार (22 अप्रैल) को सुबह साथियों के साथ पहुंचे सपा नेता गौरव चौधरी ने उनके नेम प्लेट को चप्पलों से पीटा। उस पर कालिख पोती। सुरक्षा के लिए लगे बैरियरों को झकझोर कर सुषमा खर्कवाल मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। वीडियो पर गौरव चौधरी, विधानसभा 43 सिवालखास, मेरठ लिखा है। इस मामले पर मेयर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि सपा का यह चरित्र है। वह अपनी मां और बहन का अपमान करते हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर भी तंज कसते हुए कहा कि वे हमेशा विदेश में रहते हैं। दरअसल, मंगलवार को लखनऊ में महिला आरक्षण बिल को लेकर लखनऊ में निकले जनाक्रोश रैली में मेयर सुषमा खर्कवाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव का नाम लेते हुए टिप्पणी की थी, तब से सियासी माहौल काफी गरमा गया है। देखिए 3 तस्वीरें… सदन शुरु होते ही सपा-कांग्रेस का हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस इससे पहले सपा और कांग्रेस के पार्षदों ने हंगामा कर दिया। यह देखते ही मेयर ने पुलिस बुला ली। मौके पर हजरतगंज कोतवाली से पुलिस बल पहुंच गया है। दरअसल, मेयर सुषमा खर्कवाल ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित बिल गिरने पर निंदा प्रस्ताव के लिए सदन बुलाया था। इसमें सभी पार्षदों से निंदा प्रस्ताव पास कराना था। मेयर के इस सदन बुलावे का विरोध होने की पहले से ही सुगबुगाहट थी। सुबह 11 बजे जैसे ही सदन शुरू हुआ कि सपा और कांग्रेस के पार्षदों ने यह कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया कि महिला आरक्षण से संबंधी मुद्दा लखनऊ नगर निगम का नहीं है। निगम का मुद्दा शहर में साफ-सफाई और दूसरे विकास कार्य हैं। इन पर मेयर का ध्यान नहीं जाता और लोकसभा के मुद्दे पर निंदा प्रस्ताव बुला रही हैं। सदन के अपडेट के लिए नीचे लाइव व्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में पति ने की पत्नी की हत्या:जिम जाने को लेकर हुआ था झगड़ा, सिर पर मिले चोट के निशान
    Next Article
    फतेहपुर में भारतीय किसान यूनियन ने सौंपा 7 सूत्रीय ज्ञापन:किसानों की मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment