Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीएमओ ने लोहिया अस्पताल का किया निरीक्षण:डॉक्टर अनुपस्थित मिले, मरीज इंतजार करते मिले; सफाई देख नाराजगी जताई

    2 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद के सीएमओ डॉ. अरविंद कुमार ने मंगलवार सुबह लोहिया अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें ओपीडी में कोई चिकित्सक मौजूद नहीं मिला, और न ही कोई चिकित्सक मरीजों के राउंड पर पाया गया। सीएमओ सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड पहुंचे, जहां उन्होंने भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और दुर्घटना में घायल एक मरीज को बेहतर उपचार देने के निर्देश दिए। इसके बाद वे ओपीडी में गए। चेस्ट फिजिशियन के कमरे में कोई चिकित्सक नहीं मिला। सीएमएस ने बताया कि विशेषज्ञ राउंड पर हैं। सीएमओ ने समय पर आने की हिदायत दी अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों के कमरे भी खाली मिले, जहां मरीज इंतजार कर रहे थे। एनसीडी का कमरा बंद था, जिसे सीएमओ ने खोलकर देखा तो वहां भी कोई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद नहीं था। नेत्र चिकित्सक भी अनुपस्थित थे, हालांकि वे दो मिनट में आ गए, जिस पर सीएमओ ने उन्हें समय पर आने की हिदायत दी। दंत विभाग में सीएमओ ने चिकित्सक को औपचारिक पोशाक में आने को कहा। इसके बाद वे प्रथम तल पर भर्ती मरीजों और चिकित्सकों के राउंड की स्थिति देखने पहुंचे। स्टाफ नर्स ने बताया कि अभी तक कोई भी चिकित्सक राउंड पर नहीं आया है। अंत में, सीएमओ आयुष्मान वार्ड पहुंचे और वहां भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। सफाई व्यवस्था पर भी जताई नाराजगी सीएमओ जब निरीक्षण के लिए पहुंचे उस समय वहां साफ सफाई चल रही थी। इस पर सीएमओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा यह साफ सफाई का समय नहीं है कल से यह साफ सफाई में देरी हुई तो कार्रवाई की जाएगी। वहीं वार्ड में मरीज बेड पर खुद चादर बिछाते दिखे इस पर भी नाराजगी जताई और स्वास्थ्य कर्मियों को हिदायत दी। उपस्थिति पंजिका को भी देखा सीएमओ अंत में सीएमएस के ऑफिस में पहुंचे जहां चिकित्सक सहित अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका को भी देखा। उन्होंने सीएल के बारे में भी जानकारी ली। सीएमएस से कहा कि एक साथ इतनी सीएल नहीं दी जा सकती। इस दौरान उपस्थित पंजिका पर नाम के आगे पद भी लिखने के निर्देश दिए। सीएमओ को निरीक्षण के दौरान आयुष्मान मित्र भी अनुपस्थित मिला इस पर भी नाराजगी जताई। समय पर शुरू हो ओपीडी सीएमओ ने बताया कल जो दुर्घटना में घायल हुए थे उन्हें देखने के लिए इमरजेंसी आए थे। यहां घायलों में एक मरीज भर्ती मिला। 9:15 पर ओपीडी देखी जहां डॉक्टर ऋषिकांत वर्मा, दो अंकित मिश्रा, डॉ प्रवीण कुमार, डॉ ध्रुवराज, डॉ दीपक वर्मा और अभिषेक बाजपेई अनुपस्थित मिले हैं। मेरा कहना है की ओपीडी का जो समय है सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक का ओपीडी में चिकित्सक समय से आए। जिससे मरीजों को लाभ मिल सके। उपस्थिति पंजिका को देखा, जहां स्वास्थ्य कर्मियों और चिकित्सकों के नाम तो लिखे हैं लेकिन उनका पद नहीं लिखा है। उसको भी लिखने के निर्देश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में फर्जी पासपोर्ट बनवाकर विदेश जाने वाला गिरफ्तार:पत्नी ने दर्ज कराई थी शिकायत, बोली- मुझे आए दिन पीटता भी था
    Next Article
    T20 World Cup 2026 के लिए पहली टीम का हो गया ऐलान, जानिए किसे बनाया गया कप्तान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment