Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में फर्जी पासपोर्ट बनवाकर विदेश जाने वाला गिरफ्तार:पत्नी ने दर्ज कराई थी शिकायत, बोली- मुझे आए दिन पीटता भी था

    2 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में पुलिस ने फर्जी पासपोर्ट बनवाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पत्नी ने ही पुलिस से शिकायत की थी। आरोपी पर कई मुकदमे दर्ज होने के बाद भी पासपोर्ट बनवा लिया था। आरोपी की पत्नी का कहना है कि आए दिन मारपीट करता था। इसके बाद मैं मायके चली गई थी। मेरा पति फर्जी पासपोर्ट बनवाकर विदेश भी गया था। इस समय वह यहीं रह रहा था। पुलिस ने पत्नी की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की है। पूरा मामला जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नव शहरा का है। शादी के बाद लगातार करता था मारपीट नव शहरा में रहने वाले तबस्सुम ने बताया- मेरा विवाह सन 2017 में थाना मुबारकपुर क्षेत्र के चकशिकठी इस्लामपुरा के रहने वाले नेहाल हासिम पुत्र नजीर अहमद से मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ था। शादी के कुछ समय बाद मुझे पता चला कि उसके पति पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोप है कि शादी के बाद पति जीयनपुर के नौशहरा में आकर रहने लगा और आए दिन मारपीट करता था। इससे परेशान होकर वह अपने नाबालिग भाइयों के साथ अलग रहकर सिलाई का कार्य कर जीवन यापन करने लगी। प्रार्थिनी का कहना है कि इसी दौरान जानकारी मिली कि उसके पति ने फर्जी कागजातों के आधार पर जीयनपुर का निवासी बनकर पासपोर्ट बनवा लिया और विदेश भी चला गया। फिलहाल कुछ कानूनी कारणों से वापस नौशहरा में रह रहा है। तबस्सुम ने पुलिस से मांग की है कि मामले की जांच कर फर्जी पासपोर्ट बनवाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए। इस संबंध में एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताय कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में जनगणना 2027 प्रशिक्षण का निरीक्षण:डीएम ने कार्मिकों से संवाद कर गुणवत्ता की जानकारी ली, बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
    Next Article
    सीएमओ ने लोहिया अस्पताल का किया निरीक्षण:डॉक्टर अनुपस्थित मिले, मरीज इंतजार करते मिले; सफाई देख नाराजगी जताई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment