Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीएम योगी से मिले बीजेपी सांसद करण भूषण सिंह:गोंडा के विकास कार्यों, कानून व्यवस्था पर हुई चर्चा

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के कैसरगंज से बीजेपी सांसद करण भूषण सिंह ने आज लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। यह मुलाकात पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह द्वारा बिहार के भागलपुर में दिए गए एक बयान के तीन दिन बाद हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सांसद करण भूषण सिंह के साथ गोंडा जिले की राजनीतिक गतिविधियों, विकास कार्यों और कानून व्यवस्था पर चर्चा की। इस दौरान सांसद ने मुख्यमंत्री को कई विकास कार्यों से संबंधित एक मांग पत्र भी सौंपा। मुलाकात के दौरान, करण भूषण सिंह ने अपने लोकसभा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की। उन्होंने कई नए पावर हाउस बनाए जाने को लेकर भी एक मांग पत्र दिया। सांसद ने बताया कि उनके क्षेत्र में बिजली की स्थिति थोड़ी खराब है और कई कार्य होने बाकी हैं। मुख्यमंत्री ने इन कार्यों को कराए जाने का आश्वासन दिया। सांसद करण भूषण सिंह ने कटरा-करनैलगंज मार्ग पर पड़ने वाली रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने करनैलगंज-हुजूरपुर मार्ग पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए भारत सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बजट जारी किए जाने का भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आश्वासन दिया कि जल्द ही दोनों स्थानों पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा और बजट भी प्रदान किया जाएगा। सांसद करण भूषण सिंह ने शाहपुर धौरहरा सहित कई अन्य सड़कों के निर्माण की भी मांग की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में कोटेदार पर कालाबाजारी का आरोप:जांच में अनियमितता उजागर होने पर मुकदमा दर्ज
    Next Article
    IPL- चेन्नई के 4 विकेट गिरे:सुथार ने ब्रेविस को आउट किया; गुजरात के खिलाफ स्कोर-43/4

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment