Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीएम योगी बोले- 9 साल में 242 करोड़ पौधे लगाए:यूपी में उतनी जमीन पर पेड़ होंगे, जितने में आबादी रहती है

    9 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में सीएम योगी ने कहा है कि हमने 9 साल में 242 करोड़ पौधे लगाए हैं। यूपी में उतनी जमीन पर पेड़ होंगे, जितने में आबादी रहती है। 2017 में केवल एक रामसर (वेटलैंड) था, अब 11 हो गए हैं। यह दावा लखनऊ में सीएम योगी ने किया। वह वन दिवस के मौके पर आज (शनिवार को) अरण्य समागम : राष्ट्रीय वानिकी संवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में वन दिवस एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित कराई गई। इसका सीएम योगी ने उद्घाटन किया। वन एवं अर्थव्यवस्था पर होगा विशेष फोकस कार्यशाला का मुख्य विषय “वन एवं अर्थव्यवस्थाएं” रखा गया है। तकनीकी सत्रों में वानिकी क्षेत्र में नवाचार, वन प्रबंधन के आधुनिकीकरण और डिजिटलीकरण, मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही कैम्पा फंड के प्रभावी उपयोग और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर भी विशेषज्ञ अपने सुझाव देंगे। वनों की भूमिका और बढ़ता दायरा विशेषज्ञों का मानना है कि वन पर्यावरण संतुलन के साथ-साथ रोजगार और अर्थव्यवस्था का भी मजबूत आधार हैं। प्रदेश में वन आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने के चलते पिछले 9 वर्षों में 2467 से अधिक उद्योग स्थापित किए गए हैं। 243 करोड़ पौधरोपण से बढ़ा वनावरण प्रदेश में जनभागीदारी के जरिए 243 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए हैं, जिससे वनावरण में वृद्धि हुई है। इसके साथ ही बाघ, हाथी, डॉल्फिन, सारस और गिद्ध जैसे वन्यजीवों की संख्या में भी सुधार देखने को मिला है। जन आंदोलन बना वृक्षारोपण अभियान प्रदेश में वृक्षारोपण को जन आंदोलन के रूप में विकसित किया गया है। विभिन्न अवसरों पर बड़े पैमाने पर पौधरोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाते हैं। नदियों के किनारों, एक्सप्रेस-वे और राजमार्गों के आसपास भी पौधरोपण को प्राथमिकता दी जा रही है। अटल वन, एकलव्य वन, ऑक्सी वन और शौर्य वन जैसे विशेष वन भी विकसित किए गए हैं। किसानों को कार्बन क्रेडिट से लाभ किसानों को वृक्षारोपण से जोड़ने के लिए कार्बन फाइनेंस प्रोजेक्ट के तहत कार्बन क्रेडिट के बदले आर्थिक सहायता दी जा रही है। इस पहल को लागू करने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में ईद पर दरगाह में उमड़ी भीड़:गले लगाकर दिए भाईचारे का पैगाम, शाम को सेवई खिलाकर मनाएंगे ईद
    Next Article
    गोरखपुर में ईद-उल-फितर पर दिखा उत्साह:नमाज के बाद गले मिलकर दी बधाई, शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया पर्व

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment