Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुभारती में जाट महासभा की राष्ट्रीय संगोष्ठी:गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत रहे मुख्य अतिथि, समाज का मार्गदर्शन करने के लिए लोगों ने रखे विचार

    16 hours ago

    1

    0

    मेरठ में आज अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा की ओर से रविवार को सुभारती यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इसमें गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में मेरठ और आसपास से जाट समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में संबोधन के दौरान लोगों ने मुख्य रूप से दहेज प्रथा, युवाओं में बढ़ती नशे की लत और मृत्यु भोज में बनने वाले अलग-अलग प्रकार के व्यंजनों को लेकर अपने विचार रखे। मंच पर आचार्य देव्रत के साथ, ईडी के पूर्व निदेशक करनैल सिंह, प्रोफेसर केपी सिंह, मेजर जनरल एसएस अहलावत, गोरखपुर विवि के वीसी कैप्टन सिंह और एचपी सिंह परिहार मुख्य रूप से मौजूद रहे। संचालन की कमान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अमन सिंह एडवोकेट ने संभाली। ईडी के पूर्व निदेशक करनैल सिंह ने अपने विचार रखते हुए बताया कि एक छोटी नौकरी करने वाले व्यक्ति की आय एक कृषि परिवार से ज्यादा है । ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं का अभाव आज भी है। नाबार्ड की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि एक मध्यम वर्ग के कृषि परिवार की उत्तर प्रदेश में सालाना आय 120000 रुपए के लगभग है। ऐसे में वह किस प्रकार से अपना परिवार चलाए यह उसके सामने बड़ी चुनौती बन जाता है । उन्होंने कहा कि समाज के व्यक्तियों को इस बात का द्वढ संकल्प लेना चाहिए कि कृषि के साथ-साथ जो उनका युवा वर्ग है बाहर निकलकर रोजगार की तलाश करें कोई अन्य रोजगार कृषि के साथ किया जाए ताकि अपने आप को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा सके। आज के समय में खेती से बाहर निकाल कर व्यवसाय करना बेहद जरूरी है। अन्य अतिथियों ने कहा कि जिस प्रकार आज के समय में मृत्यु भोज में वैवाहिक कार्यक्रमों से भी ज्यादा तैयारी कर भोजन तैयार किया जाता है यह समाज के लिए चिंता का विषय है। हमें यह नियम बनाना चाहिए की मृत्यु भोज या जिस दिन तेहरवी का कार्यक्रम हो, उसे दिन सुबह के समय यज्ञ होना चाहिए उसके बाद प्रसाद वितरण और फिर जो लोग दूर-दराज से हमारे दुख में शामिल होने आते हैं उनके लिए सिर्फ सादे भोजन की व्यवस्था रहनी चाहिए। इसके अलावा मृत्यु भोज में कुछ और ना जोड़ा जाए। नशे की बढ़ती लत को लेकर मौजूद वक्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार आज समाज का युवा राह भटक गया है वह आने वाले समाज समय में इतना नुकसानदायक होगा इसका हमें अभी अंदाजा भी नहीं है । यदि अभी से अपने बच्चों को हमने सही रास्ता नहीं दिखाई तो इसका खामियाजा में निश्चित रूप से भुगतना पड़ेगा उन्होंने कहा कि पहले शिक्षा भले ही कम थी लेकिन संस्कार बहुत ज्यादा थे आज भले ही शिक्षा तो ज्यादा हो गई है लेकिन संस्कार समाज में काम होते जा रहे हैं शिक्षा के साथ यदि संस्कार भी हो तो उसका हमें निश्चित रूप से फायदा मिलेगा। महासभा के प्रवक्ता गजेंद्र सिंह पायल ने बताया कि संगोष्ठी में जाट समाज के प्रतिनिधि और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम के माध्यम से समाज से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसमें समाज की भूमिका, सामाजिक एकजुटता और समसामयिक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में छठ पूजा के लिए घाट तैयार:बाजारों में खरीदारी शुरू, डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे व्रती
    Next Article
    मेरठ में NDA से ज्यादा इंडिया गठबंधन पर बरसे ओवैसी:सत्ता से ज्यादा सपा से सवाल; AIMIM चीफ 43 मिनट अखिलेश, 8 मिनट भाजपा पर बरसे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment