Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में NDA से ज्यादा इंडिया गठबंधन पर बरसे ओवैसी:सत्ता से ज्यादा सपा से सवाल; AIMIM चीफ 43 मिनट अखिलेश, 8 मिनट भाजपा पर बरसे

    20 hours ago

    1

    0

    मेरठ के नौचंदी मैदान में शनिवार को हुई अपनी पहली चुनावी रैली में असदुद्दीन ओवैसी भाजपा के लिए पूरा सियासी ग्राउंड तैयार कर गए। भाषण में AIMIM चीफ ने सपा, कांग्रेस, अखिलेश यादव को अपने निशाने पर रखा। उनके बयानों का टार्गेट बेशक इंडिया गठबंधन था, लेकिन उन बयानों के मायने भाजपा को सियासी मजबूती देना था। अपने लगभग 50 मिनट के भाषण में 43 मिनट अखिलेश यादव और सपा के खिलाफ बातें कहीं। केवल 7 मिनट उन्होंने केंद्र, यूपी में मौजूदा भाजपा सरकार और सीएम योगी, पीएम मोदी को घेरा। उनके बयानों में मुसलमानों पर सपा, कांग्रेस में हुए अत्याचारों का जिक्र भरपूर था। उन्होंने मलियाना दंगा, हाशिमपुरा दंगे से लेकर मुजफ्फरनगर दंगों का जिक्र किया। इस रैली के भाषण में पूरी तरह मुसलमानों, दलितों को अपने पक्ष में करते हुए भाजपा को अंदरूनी तौर पर मजबूत कर गए। सियासी जानकारों की मानें तो असदुद्दीन ओवेसी का ये भाषण मुसलमानों, दलितों को अपने पक्ष में करते हुए विपक्ष का वोट काटकर भाजपा को फेवर करने वाला था। सपा, कांग्रेस के खिलाफ ओवेसी ने अपने भाषण में क्या कहा 15 बड़े प्वाइंट्स समझिए.… 1. मलियाना और हाशिमपुरा दंगे कांग्रेस सरकार में हुए ओवैसी ने कांग्रेस की हिस्ट्री सुनाते हुए कहा कि ये वही मेरठ है जहां मुसलमानों पर कत्लेआम हुआ था। यहां 42 मुसलमानों का कत्लेआम हुआ था सरकार कांग्रेस की थी। पूछना अपने दादा, बुजुर्गों से कि हाशिमपुरा में क्या हुआ था। हाशिमपुरा दंगा कांग्रेस सरकार के समय हुआ उसका जिक्र किया। 22 मई 1987 को इसी मेरठ में क्या हुआ था। 23 मई को उसके दूसरे दिन 72 मुसलमानों का मलियाना में कत्लेआम हुआ था। कहा कि मैं या चंद्रशेखर आजाद मुख्यमंत्री थे। दो दिनों में पहले दिन 42 और दूसरे दिन 72 मुसलमानों का कत्लेआम हुआ। कहा कि कांग्रेस वालों तारीख तुम भूल जाते हो तुम समझते हो हमको याद नहीं है, हमको एक एक तारीख एक एक चीज याद है। हम याद रखेंगे हम मरने से पहले अपनी औलादों को वसीयत करके जाएंगे कि 47 से लेकर आज तक जब तक हम जिंदा रहेंगे हम गुजरात भी बोलेंगे, एनकाउंटर भी अपने बच्चों को याद दिलाएंगे। 2.सपाइयों ने मुजफफरनगर दंगा पीड़ितों के कैंपों पर बुलडोजर चलाए ओवैसी ने आगे सपा और कांग्रेस के गठबंधन पर निशाना साधते हुए 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों का भी जिक्र किया। कहा कि कांग्रेस वालों पूछना अपने भइया से, आप जो भइया के साथ रहते हो 2013 में क्या हुआ था मुजफ्फरनगर में? 50 हजार लोग अपने घरों से बेघर हो गए। मुजफ्फरनगर के फसाद के दौरान 47 मुसलिम विधायक सपा में थे। 8 महिला कोर्ट में गई तो उनका रेप हुआ। 7 जालिमों ने दबाव डाला एक महिला बहादुरी से लड़ी थी। 3. सपा विधायक रफीक अंसारी बेफिक्र होकर सोते हैं AIMIM के मुखिया ने जिस नौचंदी मैदान में सियासी रैली की, वो मेरठ की शहर विधानसभा सीट का इलाका है। मुस्लिम बाहुल्य इस सीट पर सपा के रफीक अंसारी सिटिंग विधायक हैं। ओवैसी ने रफीक अंसारी को गजब का सोने वाला बताया। कहा कि एक लिस्ट बनाकर लाया हूं, भाजपा के बहुत से कारनामे बताना चाहता हूं। कहा एक एमएलए साहब हैं यहां अंसारी, सोने में उनका रिकार्ड कोई ब्रेक नहीं कर सकता। ऐसा गजब, बेफिक्र सोते हैं कि लोग कहते हैं कि उनको फिक्र ही नहीं है। अंसारी साहब अब आपकी मियाद खत्म होने आ रही है। अब मजलिस से सामाजिक परिवर्तन मोर्चा अलायंस का उम्मीदवार खड़ा होगा और यहां से कामयाब होगा। 4. पीडीए यानि पलट दिया अखिलेश ओवैसी ने कहा कि अखिलेश यादव आप पीडीए की बात करते हैं, लेकिन असल पीडीए के मायने हैं पलट दिया अखिलेश। अब ये पीडीए का क्या करते हैं ए में कभी बोलते हैं अगड़ा, आदिवासी, अग्रवाल, अल्पसंख्यक, आम आदमी। अब लोग पूछते हैं कि आप चंद्रशेखर आजाद को सपोर्ट क्यों करते हैं क्योंकि सहारनपुर में मस्जिद ढही तो अखिलेश गए? श्रावस्ती में मदरसों को तोड़ा गया क्या अखिलेश गए? मजलिस इसलिए चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाती है कि नगीना में ईद की नमाज नहीं पढ़ने दिया जाएगा तो चंद्रशेखर बहादुर बच्चा खड़ा हो गया, कहा नमाज पढ़ो मैं देखूंगा। चंद्रशेखर आजाद ठहरकर नमाज पढ़ा रहा है और अखिलेश उस जगह पर नहीं जाते जहां हमने 400 साल नमाज पढ़ी थी। आप किसे चुनोगे वो बच्चा चंद्रशेखर जो ठहरकर आपको नमाज पढ़ा रहा है और ये अखिलेश जिस जगह पर हमारे बुजुर्गों ने सजदे किए थे वहां नहीं जाते। 5. मुजफ्फरनगर में मुसलमान मरे, अखिलेश सैफई में नाचगाना देख रहे थे ओवैसी मंच पर शाहनवाज नाम के युवक को लेकर आए, जिसके साथ उन्होंने कहा कि मैं मुजफफरनगर के कैंपों में शाहनवाज के साथ गया था। ये उन हालातों के गवाह हैं। शाहनवाज ने उन बच्चियों की शादी करवाई थी। 47 मुस्लिम विधायक रखते हुए भी सपा ने मदद करना तो दूर दो शब्द भी रहम के बयां नहीं किए। सपाइयों ने उन कैंपों को बुलडोजरों से निकाल दिया। वो पीड़ित लोग कैंप में सर्दी से अकड़ रहे थे और अखिलेश यादव सैफई में मुंबई से ढाई घंटे में बुलाए गए नाचने वालों का नाचगाना देख रहे थे। 6. अखिलेश की डोर बीजेपी के हाथ में है ओवैसी ने कहा कि अखिलेश ने हमारे बारे में कहा जितनी डोर रहेगी उतना उड़ेंगे, फिर खींचेंगे तो खींच लेंगे। अखिलेश यादव जितने मुसलमान हैं उसका अहम ये है कि हमारी डोर हमारे अल्लाह के हाथ में है। वही हमारे लिए फैसला करेगा, तुमको गलत फहमी हो गई क्या बे, हां तुम्हारी डोर बीजेपी के हाथ में हैं। 7. बीजेपी सपोर्टेड एमपी के बेटे को अखिलेश राज्यसभा लाए ओवैसी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने राज्यसभा में किसे एमपी बनाया, जिसके पिताजी कांग्रेस के इंडिया एलायंस के कैंडिडेट को झारखंड में हराए। उनके बेटे को अखिलेश ने जो गुजरात क्रिकेट एसो. का प्रेसीडेंट है, बीजेपी का सपोर्टेड एमपी है, उनके लख्ते-जिगर को अखिलेश ने कहा कि आजा प्यारे गले लग जा..तू बीजेपी का है मुझे मालूम मगर एमपी बन जा। अखिलेश यादव ने एक बड़े सेठ के बेटे को एमपी बनाया। अगर हमारी पार्टी का कोई मामूला सा मेंबर भी होगा उसके पिताजी बीजेपी में होंगे तो पूरा मीडिया सुबह से शाम तक हमारा निकाह कर देगा। लाल टोपी से पूछो कि ये कौन सा इश्क है? ये रिश्ता क्या कहलाता है पूछो तो अखिलेश से आप? 8. सपा विधायक मुस्लिम बच्चों से जेल में मिलने नहीं गए, लखनऊ ऑर्डर का वेट करते रहे ओवैसी ने किठौर से समाजवादी पार्टी के विधायक शाहिद मंजूर पर कहा कि ये भी मुसलमानों पर हो रहे जुल्म पर मुंह नहीं खोलते। कॉलेज के बच्चे जेल में चले गए, शाहिद मंजूर साहब से कहा गया कुछ तो बोलो तो कहने लगे कि लखनऊ से ऑर्डर नहीं आया। जेल में जाकर बच्चों से मजलिस के जिम्मेदार लोग मिले। बच्चों ने कहा हमने कोई गुनाह नहीं किया। हम जगह पर भी नहीं थे, कॉलेज में थे। शाहिद मंजूर उनसे मिलने नहीं पहुंचे। उन बच्चों ने पुकार कर कहा कि आका का मामला है कोई बात नहीं जेल की सोहबत को बर्दाश्त कर लेंगे। 9. अखिलेश कहते बीजेपी को हरा नहीं सकता अखिलेश ने दो दिन पहले कहा जो पार्टी बीजेपी को हरा सकती है उसी को दलित और मुसलमान वोट दें। जालिम तेरे मुंह से सच्चाई निकल ही गई। अल्लाह भी देखिए कैसे सच्चाई निकालता है। अखिलेश साहब 2014, 2017, 2019, 2022 और 2024 में भाजपा को हरा पाए। नहीं हरा पाए तो फिर भाजपा वाले जीत कैसे गए? 5 चुनाव हो गए हैं, अब चंद्रशेखर आजाद और ओवेसी मिलकर हराएंगे। सपा वालों तुम्हारा नेता खुद बोल रहा है मैं नहीं हरा सकता। 10. सपा कांग्रेस वालों हमारे मोर्च में आ जाओ सपा, कांग्रेस भी हमारे मोर्चे में आ जाएं मैं उनको दावत देता हूं, कि हम अपना नुकसान उठाकर भी उनको जगह देने को तैयार हैं। ये उन पर है कि वो आएंगे या नहीं आएंगे। हम सपा के हमारे भाइयों से अपील कर रहे हैं कि हालात बदल गए हैं मेरे भाई, हवा का रुख देखो अब वो पुरानी बात खत्म हो चुकी है कि नहीं..नहीं हम भइया का साथ देंगे...तो सुनो कि भइया अब कहीं कुछ नहीं कर सकेंगे। अपने वोट को खराब मत कीजिए। यूपी की भलाई के लिए मैं आपसे अपील करता हूं कि आप सामाजिक परिवर्तन को वोट देकर कामयाब करेंगे। 11. बीजेपी को रोकने का दम केवल सामाजिक परिवर्तन मोर्चा में है ओवैसी ने कहा कि बीजेपी को कोई रोक सकता है, उसका कोई अल्टरनेटिव है तो उसका नाम सामाजिक परिवर्तन मोर्चा है। जिसका सीएम फेस चंद्रशेखर आजाद है। कहा कि यूपी में भाजपा को रोकने की सलाहियत और ताकत कोई रखता है तो वो केवल सामाजिक परिवर्तन मोर्चा है। दूसरों में न ये ताकत न ही ये सलाहियत है। 12. कांग्रेस, सपा के जलसे में मुसलमानों के जुल्म का जिक्र नहीं होता ओवैसी ने मुस्लिमों के एनकाउंटर, उन पर हुए मुकदमे, मॉबलिंचिंग के केसों को गिनाते हुए कहा कि यूपी के 20 फीसद मुसलमानों, यूपी के 20 फीसद दलितों को बताता है। मैं उनसे अपील करता हूं कि कांग्रेस या समाजवादी के जलसे में खड़े होकर कोई ये नाम बोल सकता है कि मुसलमानों पर ये जुल्म हुआ। वो नहीं बोल सकते। इनके मुंह से ये नाम भी निकलेगा जो मैं आपके सामने रख रहा हूं। वो नाम हैं संभल के बच्चों का ये सपा, कांग्रेस वाले वो नाम नहीं बोल सकते। इसलिए नहीं बोल सकते क्योंकि वो जानते हैं कि आप डरकर उनको वोट देंगे। मेरी आपसे गुजारिश है कि डरकर वोट मत दीजिए, बल्कि मोहब्बत की बुनियाद पर सामाजिक परिवर्तन मोर्चा को कामयाब करिए। हम सच बोलने से नहीं डरते हैं। 13. सपाई आपके वोट से जीतकर आते और गूंगे बन जाते ओवैसी ने मेरठ शहर सीट पर सपा के विधायक रफीक अंसारी पर तंज कसते हुए कहा कि श्याम गार्डन, समर गार्डन में कोई विकास नहीं हुआ। कैसरगंज की मस्जिद के मामले में किसी ने आवाज नहीं उठाई। मजलिस ने आवाज उठाई थी। सपाई जीतकर आपके वोट से आते हैं, लेकिन गूंगें बन जाते हैं क्योंकि उनके माईबाप अखिलेश ने उनको चुप कर दिया है। 14. अखिलेश कहते तेरी जवानी मुझ पर कुर्बान ओवैसी ने माहौल को रोमांटिक बनाते हुए कहा कि यहां आए युवाओं में कितनों की शादी हुई है। आप सब दिन में अपनी बीवी को तीन बार आई लव यू बोलने की आदत बनाओ, भइया बोलते नहीं बोलते नहीं मालूम, पर भइया एक काम करते हैं जो उनके पास आता उससे कहते तेरी जवानी मुझ पर कुर्बान। तुम मुझे बोले आई लव यू। मैं कहता हूं अपनी बीवी से मोहब्बत करो उसको अच्छे से ट्रीट करो। 15. विकास दुबे, पुष्पेंद्र यादव का भी नाम लिया ओवैसी ने एनकाउंटर का जिक्र करते हुए कहा कि इन मरने वालों में मुसलमान ही नहीं, हमारे हिंदू भाइयों को भी गोली मार दिया। पुष्पेंद्र यादव, विकास दुबे के एनकाउंटर का भी जिक्र किया। कहा कि चंद्रशेखर आजाद के सीएम बनने पर रुल बाय गन नहीं बल्कि रुल बाय लॉ यूपी में होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुभारती में जाट महासभा की राष्ट्रीय संगोष्ठी:गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत रहे मुख्य अतिथि, समाज का मार्गदर्शन करने के लिए लोगों ने रखे विचार
    Next Article
    डॉग शो में दुनिया का सबसे फुर्तीला और छोटा डॉगी:बब्बर शेर जैसे कुत्ते को देख कानपुर मेयर बोलीं- सबसे ज्यादा वफादार, देखिए VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment