Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल पुलिस ने हत्यारोपी पति-सास को जेल भेजा:लोहे की फूकनी से पीट-पीटकर हत्या, पत्नी की हत्या कर थाने में जुर्म कबूला

    6 hours ago

    2

    0

    संभल पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में पति और उसकी मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पति ने लोहे की फूकनी से पीट-पीटकर अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद थाने पहुंचकर जुर्म कबूल किया था। पुलिस ने दहेज के लिए मानसिक उत्पीड़न और हत्या का मामला दर्ज किया है। यह सनसनीखेज वारदात संभल जनपद की तहसील गुन्नौर के थाना रजपुरा क्षेत्र के गांव सिंघौली कल्लू की है। मृतका की पहचान 22 वर्षीय ज्योति प्रजापति, पत्नी दुर्गेश कुमार के रूप में हुई है। हत्या की घटना बीते रविवार को सुबह 11:30 बजे हुई थी। पति दुर्गेश ने दोपहर 12:20 बजे के लगभग थाने पहुंचकर पुलिस को घर की चाबी देते हुए बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। मंगलवार को थाना प्रभारी संदीप चौधरी ने बताया कि पत्नी की हत्या करने वाले पति दुर्गेश एवं उसकी मां गुड्डो देवी उर्फ गुड़िया को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया था, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि ससुर भोले एवं विजय उर्फ़ बिन्नामी अभी फरार है, उन्हें भी जल्दी गिरफ्तार किया जाएगा। ज्योति और दुर्गेश की शादी एक साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों गांव के बाहरी हिस्से में अपने खेत में बने मकान में रह रहे थे। दुर्गेश को उसके ताऊ दिनेश उर्फ बिन्नामी ने गोद लिया था, क्योंकि उनकी कोई संतान नहीं थी। इसके बाद दुर्गेश अपने पिता के नाम की जगह ताऊ का नाम लिखने लगा था। हत्यारोपी पति दुर्गेश को रील बनाने का शौक था और वह अक्सर पत्नी के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करता रहता था। मृतका ज्योति प्रजापति बदायूं जनपद के थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव विजयगढ़ी निवासी केवल सिंह की बेटी थी। दुर्गेश का एक मकान गांव के अंदर भी है, जहां उसकी मां और परिवार के अन्य सदस्य रहते हैं। उसके पिता दिल्ली में रिक्शा चलाते हैं, जबकि दुर्गेश शादी और अन्य कार्यक्रमों में मजदूरी का काम करता था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में वसूली आरोप में दो सिपाही लाइन हाजिर:सीओ चायल की जांच में भूमिका संदिग्ध मिलने पर एसपी ने की कार्रवाई
    Next Article
    करनाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत:मायका पक्ष ने लगाए हत्या के आरोप,ससुराल बोला-दौरे पड़ने से बिगड़ी तबीयत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment