Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में विहिप ने निकाली श्रीराम जन्मोत्सव यात्रा:श्रीकल्कि की झांकी आकर्षण का केंद्र, अखाड़े भी हुए शामिल

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल ने रविवार को श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा का आयोजन किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश विनायक खांडेकर ने धर्म की रक्षा और सनातन धर्म को मजबूत करने का आह्वान किया। यह भव्य शोभायात्रा संभल कोतवाली कस्बा क्षेत्र के मुख्य मार्गों से निकाली गई। इसमें भगवान श्रीगणेश, शिव परिवार, मां दुर्गा, श्रीराम दरबार, पंचमुखी हनुमान और भगवान श्रीराम सहित कुल 10 झांकियां शामिल थीं। भगवान श्रीविष्णु के 10वें अवतार श्रीकल्कि स्वरूप की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई और हनुमान का अखाड़ा भी लोगों के लिए आकर्षण का विषय बना। यह शोभायात्रा लगभग 2 किलोमीटर लंबी थी। शोभायात्रा से पूर्व बरेली सराय स्थित एक बैंक्वेट हॉल में एक सभा आयोजित की गई। मेरठ से संभल पहुंचे क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश विनायक खांडेकर ने इस सभा में हिंदुत्व पर चर्चा की और उपस्थित लोगों को संबोधित किया। यह आयोजन दोपहर 02 बजे शुरू हुआ और शाम 06:30 बजे संपन्न हुआ। शोभायात्रा बरेली सराय शिव मंदिर से प्रारंभ होकर तुलसी सिनेमा, यशोदा चौराहा, जिला अस्पताल रोड, शंकर कॉलेज चौराहा, पुरानी तहसील रोड, सब्जी मंडी, टंडन तिराहा, कोतवाली घंटाघर, अटल बाल उद्यान पार्क, मोहल्ला ठेर, सर्राफा बाजार, बाजार गंज और मेंथा बाजार होते हुए महिला मंडल मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री गौरव प्रताप, विभाग मंत्री अमित वार्ष्णेय, जिला अध्यक्ष आशु गर्ग, जिला संगठन मंत्री मोहित, विजय चौधरी, हर्षित शर्मा, अनुराग गुप्ता, पुष्कल गुप्ता, संतोष गुप्ता, सुधांशु संख्यधार, शिव शंकर, शक्ति शंकर, अतुल गुप्ता, महेंद्र स्वामी, शशांक शर्मा, विष्णु कुमार और विधिक प्रकोष्ठ की जिला संयोजक प्रियांशु जैन सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। शोभायात्रा की दो फोटो देखें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत:तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक सवारों को रौंदा, बाजार से घर जा रहे थे तीनों
    Next Article
    लखनऊ के द सेंट्रम होटल पहुंची दिल्ली की टीम:खिलाड़ियों का हुआ शानदार वेलकम, 1 अप्रैल को LSG से इकाना में IPL मैच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment