Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के द सेंट्रम होटल पहुंची दिल्ली की टीम:खिलाड़ियों का हुआ शानदार वेलकम, 1 अप्रैल को LSG से इकाना में IPL मैच

    2 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में 1 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स (DC) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच मैच होना है। इसको लेकर रविवार को दिल्ली की टीम लखनऊ के द सेंट्रम होटल पहुंची। होटल मालिक सर्वेश गोयल ने बताया कि पारंपरिक ढंग से खिलाड़ियों का वेलकम हुआ। उन्हें चंदन लगाया गया। फूल बरसाए गए। इकाना स्टेडियम में LSG के खिलाड़ियों ने जमकर प्रैक्टिस की। दिल्ली की टीम सोमवार से प्रैक्टिस करेगी। कुलदीप यादव और डेविड मिलर भी पहुंचे अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम एयरपोर्ट से निकल कर दोपहर साढ़े तीन बजे शहीद पथ स्थित सेंट्रम होटल पहुंची। खिलाड़ियों में एलएसजी के पूर्व कप्तान केएल राहुल के अलावा चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव, ऑस्ट्रेलियाई पेसर मिचेल स्टार्क, दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डेविड मिलर और वेस्टइंडीज के गेंदबाज एनगिडी सबसे बड़े चेहरे शामिल रहे। लखनऊ के लेग स्पिनर विप्रज निगम भी दिल्ली के लिए खेलते नजर आएंगे। एलएसजी ने किया अभ्यास एक अप्रैल को होने वाले मुकाबले के लिए एलएसजी के खिलाड़ियों ने रविवार को इकाना स्टेडियम में पसीना बहाया। दोपहर में अभ्यास सत्र में अधिकतर भारतीय खिलाड़ी शामिल रहे। टीम में शामिल ओवरसीज खिलाड़ियों ने आराम किया। टीम के हेड कोच जस्टिंग लैंगर ने नेट्स पर सभी खिलाड़ियों को बल्लेबाजी करते हुए देखा और कई बल्लेबाजों से उनकी तकनीक का लेकर चर्चा की। कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के साथ मयंक यादव, अर्जुन तेंदुलकर, आवेश खान, आयुष बदोनी और लखनऊ के पेसर नमन तिवारी ने अभ्यास किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में विहिप ने निकाली श्रीराम जन्मोत्सव यात्रा:श्रीकल्कि की झांकी आकर्षण का केंद्र, अखाड़े भी हुए शामिल
    Next Article
    सोनभद्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, 5 गिरफ्तार:दो स्कॉर्पियो जब्त, सरकारी काम में बाधा डालने पर कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment