Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में दूध डेयरी संचालक की करंट लगने से मौत:लेंटर की तराई के दौरान हादसा हुआ, पांच बच्चों का पिता था

    3 hours ago

    1

    0

    संभल में छत के लेंटर की तराई करते समय एलटी लाइन के करंट की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। यह घटना गुन्नौर तहसील के धनारी थाना क्षेत्र के गांव धनारी पट्टी लाल सिंह में शनिवार शाम को हुई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय हरि सिंह पुत्र राजाराम के रूप में हुई है, जो गांव में दूध डेयरी चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। जानकारी के अनुसार, हरि सिंह ने तीन दिन पहले ही अपने घर का लेंटर डलवाया था। शनिवार शाम करीब 6 बजे वे लेंटर की तराई कर रहे थे, तभी मकान के पास से गुजर रही एलटी लाइन के करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने के बाद वे लगभग डेढ़ घंटे तक छत पर पानी में अचेत अवस्था में पड़े रहे। जब काफी देर तक हरि सिंह नीचे नहीं आए, तो उनकी पत्नी उन्हें देखने छत पर पहुंचीं। वहां उन्होंने हरि सिंह को अचेत अवस्था में पाया। परिवार के लोग उन्हें तुरंत बहजोई के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जाएगी रात करीब 10:30 बजे जब परिवार के लोग हरि सिंह के शव को घर लेकर पहुंचे, तो उनकी पत्नी और पांच बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक हरि सिंह अपने पीछे तीन बेटियों और दो बेटों को छोड़ गए हैं। मृतक के बड़े भाई बदन सिंह ने बताया कि हरि सिंह ही पूरे परिवार का एकमात्र सहारा थे। उनके बच्चों में सबसे बड़ा बेटा विवेक (16 वर्ष), बेटियां कुमकुम (15 वर्ष), मीनाक्षी (12 वर्ष), भावना (8 वर्ष) और सबसे छोटा बेटा ऋतिक (6 वर्ष) शामिल हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तक ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में 481 आरक्षियों ने ली राष्ट्र सेवा की शपथ:पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड, मंडलायुक्त ने ली सलामी
    Next Article
    मुज़फ़्फ़रनगर में युवक का खतरनाक बाइक स्टंट, VIDEO:दोनों हाथ छोड़कर, पैर उठाकर आड़ी-तिरछी बाइक चलाता दिखा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment