Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में 481 आरक्षियों ने ली राष्ट्र सेवा की शपथ:पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड, मंडलायुक्त ने ली सलामी

    3 hours ago

    1

    0

    मऊ जनपद के रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित परेड ग्राउंड में आरक्षी पुलिस सीधी भर्ती वर्ष 2025-26 बैच के प्रशिक्षु आरक्षियों का आधारभूत प्रशिक्षण पूर्ण होने पर 'दीक्षांत परेड' समारोह आयोजित किया गया। इसमें कुल 481 रिक्रूट आरक्षियों ने राष्ट्र सेवा की शपथ ली। मंडलायुक्त आजमगढ़ विवेक कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में परेड की सलामी ली और मान-प्रणाम ग्रहण किया। इस अवसर पर मंडलायुक्त विवेक कुमार ने कहा कि पुलिस की वर्दी समाज के विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक है। उन्होंने प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले आरक्षियों को बधाई दी। उन्होंने यह भी कहा कि निष्पक्ष चयन और आधुनिक प्रशिक्षण से तैयार यह नया बैच उत्तर प्रदेश में 'स्मार्ट पुलिसिंग' को नई दिशा देगा। मंडलायुक्त ने सभी प्रशिक्षुओं को राष्ट्र सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और भारतीय संविधान के प्रति समर्पण की शपथ दिलाई। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने अपने संबोधन में अनुशासन को पुलिस बल की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने नए आरक्षियों को जनता के प्रति संवेदनशील और अपराधियों के प्रति सख्त रहने की सीख दी। समारोह के दौरान प्रशिक्षण अवधि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को सम्मानित किया गया। सर्वागसर्वोत्तम प्रदर्शन के लिए टोली नंबर-14 के रिक्रूट आरक्षी रोहिक कुमार दूबे को पुरस्कृत किया गया। प्रथम कमांडर के रूप में टोली नंबर-03 के विकास यादव, द्वितीय कमांडर के रूप में टोली नंबर-05 के अमन कुमार नायक तथा तृतीय कमांडर के रूप में टोली नंबर-06 के राजमणि तिवारी को भी सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने विश्वास जताया कि सभी आरक्षी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए 'स्मार्ट पुलिसिंग' के लक्ष्य को साकार करेंगे। नवप्रशिक्षित आरक्षियों ने प्रदेश को सुरक्षित, सशक्त और खुशहाल बनाने का संकल्प दोहराया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ पुलिस में 191 नए आरक्षी शामिल:पासिंग आउट परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन, कई सम्मानित
    Next Article
    संभल में दूध डेयरी संचालक की करंट लगने से मौत:लेंटर की तराई के दौरान हादसा हुआ, पांच बच्चों का पिता था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment