Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में दो तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र बदले:रविंद्र विक्रम चंदौसी, रवि सोनकर गुन्नौर के तहसीलदार बने

    7 hours ago

    2

    0

    संभल के जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने दो तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। चंदौसी के तहसीलदार रवि सोनकर को गुन्नौर का नया तहसीलदार नियुक्त किया गया है, जबकि गुन्नौर के तहसीलदार रवींद्र विक्रम सिंह अब चंदौसी का कार्यभार संभालेंगे। यह प्रशासनिक फेरबदल जिलाधिकारी द्वारा किया गया है। रवि सोनकर इससे पहले संभल के तहसीलदार भी रह चुके हैं और 24 नवंबर 2024 की घटना के दौरान संभल तहसीलदार के पद पर तैनात थे। सूत्रों के अनुसार, चंदौसी तहसीलदार रवि सोनकर को लंबे समय से मिल रही शिकायतों के कारण यह बदलाव किया गया है। उन पर जनसुनवाई और जनता के कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोप थे। हालांकि, शिकायतकर्ता का नाम सामने नहीं आया है। उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह पहले ही जिलाधिकारी ने नीतू रानी को चंदौसी का एसडीएम और विकास चंद्र को गुन्नौर का एसडीएम नियुक्त किया था। इसके अतिरिक्त, आशुतोष तिवारी और अवधेश कुमार सिंह को बहजोई का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया था। यह बदलाव जिले में प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से किए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में भीषण गर्मी, तापमान 41°C के पार:लोग छाता और गमछा ओढ़कर निकले; स्कूलों से घर जा रहे बच्चे परेशान
    Next Article
    ग्राम प्रधान संगठन ने की समय पर चुनाव की मांग:देवरिया में डीएम को सौंपा ज्ञापन, कार्यकाल विस्तार की भी अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment