Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में भीषण गर्मी, तापमान 41°C के पार:लोग छाता और गमछा ओढ़कर निकले; स्कूलों से घर जा रहे बच्चे परेशान

    15 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। आज सोमवार को सुबह तेज धूप निकली। सुबह से हल्की पछुआ हवाओं ने मौसम में गर्मी बढ़ा दी। दोपहर 12:30 बजे शहर का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। पैदल चलने वाले लोग छाता और गमछा ओढ़कर ही बाहर निकलते दिखे। स्कूलों की छुट्टी होने पर दोपहर में घर जा रहे बच्चे धूप और गर्मी से परेशान दिखे। 1090 चौराहे पर एक स्टूडेंट ने कहा- धूप तेज है। लू चल रही है। सब लोग घरों में रहिए। बिना जरूरत के बाहर न निकलिए। बार-बार पानी पीते रहिए। ये सब काम करते रहेंगे तो धूप और गर्मी से बचे रहेंगे। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है। रविवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक रहा। कड़ी धूप के असर की 10 तस्वीरें- स्कूल की टाइमिंग में बदलाव होना चाहिए 1090 चौराहे के पास मिले स्टूडेंट शिवराज गौतम ने कहा- गर्मी में धूप परेशान कर रही है। गर्मी में प्यास बहुत लगती है। इस समय धूप बहुत तेज हो रही है। पानी पीते रहना चाहिए। इससे पढ़ाई में कोई असर नहीं पड़ रहा लेकिन टाइमिंग थोड़ी अब बदल देनी चाहिए। मौसम का हाल बता रहे हैं रिपोर्टर वैभव तिवारी- गर्म हवा के चलेंगे थपेड़े, दिन और रात में बढ़ी गर्मी मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में निचले क्षोभ मंडल में आ रही पछुआ हवाओं के साथ आतंरिक महाराष्ट्र के आसपास बने प्रतिचक्रवात के प्रभाव से उत्तराखंड के तराई भाग को छोड़कर प्रदेशभर में अधिकतम तापमान 40°C के पार चला गया है। आगामी सप्ताह के दौरान मौसम सामान्य बना रहने और तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। हालांकि, प्रदेश में आगामी 4-5 दिनों के दौरान कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है। रात के तापमान भी सामान्य से ऊपर जाने के साथ आगामी 2-3 दिनों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं कहीं वार्म नाइट की संभावना है। मौसम का हाल बता रहे हैं रिपोर्टर फरीदुल हसन-
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में कचहरी चौराहे से हटाए गए अवैध खोखे:नगर पालिका परिषद ने डीएम आवास मार्ग पर भी अतिक्रमण हटाया
    Next Article
    संभल में दो तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र बदले:रविंद्र विक्रम चंदौसी, रवि सोनकर गुन्नौर के तहसीलदार बने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment