Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर मजदूर की मौत:बदायूं का रहने वाला था, दो साथी मजदूर मौके से भागे; पुलिस ने ईंटो से भरी ट्रैक्टर-ट्राली जब्त की

    1 hour ago

    1

    0

    संभल के मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर एक मजदूर की ट्रैक्टर-ट्राली के पहिए से कुचलकर मौत हो गई। वह ईंटों से भरी ट्राली से पानी पीने के लिए नीचे उतर रहा था, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है। यह सड़क हादसा मंगलवार रात करीब 10:30 बजे संभल जिला मुख्यालय से 600 मीटर दूर बहजोई थाना क्षेत्र के इस्लामनगर चौराहे पर हुआ। मृतक की पहचान बदायूं के बसेला गांव निवासी 24 साल के सनी सिंह पुत्र प्रेमपाल के रूप में हुई है। सनी अपने दो साथियों के साथ ट्रैक्टर-ट्राली में ईंट भरकर आगरा-मुरादाबाद हाईवे से बबराला की ओर जा रहा था। पानी पीने के लिए नीचे उतरते समय वह ट्राली के पहिए की चपेट में आ गया। जब तक ड्राइवर ब्रेक लगाता, ईंटों से भरी ट्राली के पहिए ने उसके सिर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। रात करीब 11:45 बजे युवक की पहचान हो पाई। सड़क हादसे की सूचना मिलने पर परिजन रात 1 बजे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। बुधवार सुबह 8:30 बजे थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों की ओर से अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस मृतक युवक के साथ ट्रैक्टर-ट्राली पर मौजूद अन्य दो लोगों की तलाश कर रही है। मृतक के परिजन देर रात आए थे, इसलिए उनसे ज्यादा बात नहीं हो पाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में 2,829 गंभीर मामलों का निस्तारण बाकी:DM ने तेज पैरवी के दिए निर्देश, हर सप्ताह समीक्षा के आदेश
    Next Article
    फर्रुखाबाद में गणेश उत्सव की धूम:कमालगंज में निकलीं गणेश-हनुमान और राधा-कृष्ण की झांकियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment