Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में पेड़ पर चढ़ी महिला की करंट से मौत:बकरी के लिए पत्ते तोड़ते समय हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई

    1 hour ago

    2

    0

    संभल में बकरी के लिए पेड़ से पत्ते तोड़ते समय एक महिला की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। करंट लगने से महिला का शरीर झुलस गया और वह पेड़ पर ही लटक गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यह घटना संभल जनपद की चंदौसी तहसील के थाना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र के सोतीपुरा गांव में हुई। मृतका की पहचान संतोष (29) पत्नी बृजेश के रूप में हुई है। वह गुन्नौर कस्बे की निवासी थी। संतोष अपनी बहन रामबेटी पत्नी शेर सिंह के घर सोतीपुरा में रहने आई थी। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे संतोष अपनी बहन रामबेटी और गांव निवासी शांति पत्नी लीलाधर के साथ जंगल में घास लेने गई थी। इसी दौरान, बकरी के लिए पत्ते तोड़ने के लिए वह एक पेड़ पर चढ़ गई। पेड़ से सटकर गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से संतोष गंभीर रूप से झुलस गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। करंट लगने के बाद संतोष का शरीर पेड़ की दो डालियों के बीच फंस गया। यह देखकर साथ गई बहन और अन्य महिला की चीख निकल गई। उनकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस और विद्युत विभाग को घटना की सूचना दी। बिजली आपूर्ति बंद कराए जाने के बाद शाम करीब 4:30 बजे महिला के शव को पेड़ से नीचे उतारा जा सका। मृतका संतोष की तीन बेटियां हैं, जिनके नाम कामिनी, अनुष्का और प्राची हैं। बताया गया है कि वह पति की पिटाई से परेशान होकर पिछले एक महीने से अपनी बहन के घर रह रही थी। मृतका के भांजे पवन पुत्र शेर सिंह ने थाना पुलिस को बिजली का करंट लगने से मौत होने की शिकायत दी है। थाना प्रभारी लोकेन्द्र त्यागी ने बताया कि महिला का शव पेड़ की डाली में फंसा मिला था। परिजनों के अनुसार, उसकी मौत बिजली का करंट लगने से हुई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में राष्ट्रीय छापा कला शिविर जीवंत:छह दिवसीय कार्यशाला में कलाकार एचिंग तकनीक पर कर रहे काम
    Next Article
    एनएसएस शिविर का तीसरा दिन:सुरेंद्र नगर में स्वयंसेवकों ने योग, स्वच्छता अभियान चलाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment