Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में पत्नी की मौत, पति ने शव छिपाया:झगड़े के बाद जहरीला पदार्थ खाया, पड़ोसियों ने बदबू के बाद घटना की सूचना दी

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि पति ने झगड़े के बाद जहरीला पदार्थ खाने वाली पत्नी के शव को बर्फ की सिल्ली पर रखकर छिपाने का प्रयास किया। पड़ोसियों को बदबू आने पर उन्होंने मृतका के परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद यह मामला सामने आया। उक्त घटना संभल तहसील के असमोली थाना क्षेत्र के चंदवार गांव की है। मृतका की पहचान 29 वर्षीय आकांक्षा सैनी, पत्नी चंद्रपाल सैनी के रूप में हुई है। मायके पक्ष के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। पति के घर से जाने के बाद आकांक्षा ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आकांक्षा को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि पति चंद्रपाल अन्य ससुरालियों के साथ मिलकर महिला के शव को अंधेरा होने के बाद चुपचाप घर ले आया। पड़ोसियों को बताया गया कि उसकी तबीयत खराब है, लेकिन शव को बर्फ की सिल्ली पर रख दिया गया। रात करीब 7:30 बजे पड़ोसियों को घर से बदबू आने लगी, जिससे उन्हें शक हुआ। उन्होंने तत्काल मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दी। रात 8:30 बजे परिजन मौके पर पहुंचे और रात 9 बजे थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। आकांक्षा की मौत से उसके दो छोटे बच्चों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जीजा अशोक कुमार ने बताया कि चंद्रपाल और आकांक्षा सैनी के बीच सुबह मामूली बात पर झगड़ा हुआ था। इसके बाद आकांक्षा ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आकांक्षा की शादी पांच साल पहले हुई थी और उसके दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें तीन वर्षीय गौरव और दो वर्षीय गौरी शामिल हैं। मृतका का मायका अमरोहा जनपद के नौगांव सादात थाना क्षेत्र स्थित नवादा की मढैया का है। थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि महिला की मौत हुई है, परिजनों के अनुसार सुबह 06 बजे पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। मौत होने की जानकारी 08:30 के आसपास मिली है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है परिजनों की ओर से भी कोई शिकायत नहीं दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेमिका के प्यार में फौजी बना जल्लाद:पत्नी की हत्या कर हुआ फरार, प्रेमिका गिरफ्तार, फेसबुक पर शुरू हुई इश्क की दास्तान का खूनी अंत
    Next Article
    बहादुर बेटी को रविकिशन- SSP ने किया सम्मानित:गोरखपुर में ज्वेलरी शॉप से गहने लेकर भागने वाले बदमाशों से भिड़ी थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment