Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में परिवार को बंधक बनाकर 5 लाख की लूट:ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़कर पीटा, पुलिस ने हिरासत में लिया

    5 hours ago

    2

    0

    संभल जिले के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र में देर रात एक परिवार को बंधक बनाकर पांच लाख रुपये की लूट हुई। बदमाशों ने तमंचे के बल पर घर में घुसकर नकदी और जेवरात लूटे। घटना के बाद शोर मचाने पर ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़ लिया, जिसकी पिटाई के बाद पुलिस ने उसे घायल अवस्था में हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया है। यह घटना असालतपुर जारई गांव की है। मंगलवार-बुधवार की मध्यरात्रि करीब 1 से 2 बजे के बीच पांच बदमाश हरपाल पुत्र पीतांबर पाल के घर में घुस गए। हरपाल अपनी पत्नी आशा और तीन बच्चों (काव्या, अनमोल, मानवी) के साथ बरामदे में सो रहे थे। बदमाशों ने बच्चों को उठाया और दंपति को कमरे में ले जाकर उनके हाथ-पैर बांध दिए। लुटेरों ने अलमारी में रखी 50-60 हजार रुपये की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और कान व गले के आभूषण उतरवा लिए। कुल मिलाकर, बदमाश लगभग पांच लाख रुपये का सामान लेकर फरार हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद जब बदमाश घर से बाहर निकले, तो बंधक बनाए गए परिवार ने शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण जाग गए और बदमाशों का पीछा किया। ग्रामीणों ने पीछा करते हुए एक बदमाश को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल गांव पहुंची। पुलिस ने घायल बदमाश को ग्रामीणों की हिरासत से लेकर 108 एंबुलेंस बुलाई और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदौसी में भर्ती कराया। वहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय संभल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। थाना प्रभारी अनुज तोमर ने बताया कि असालतपुर जारई गांव में चोरी की घटना हुई है और ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़कर पुलिस को सौंपा है। पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत मिलने पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हरपाल ने बताया कि पांच चोर घर में घुस आए थे, तमंचा सर पर लगा दिया और बोलने पर जान से मारने की धमकी दी। 60 हजार की नकदी, ₹5,00,000 के सोने-चांदी के जेवर ले गए हैं। आशा ने बताया कि पति व तीन बच्चों के साथ बरामदे में सो रहे थे, पांच बदमाश अचानक से घर में घुस आए उन्होंने इशारे से उठाया और उसके बाद कमरे में ले आए जहां उन्होंने हाथ-पैर बांध दिए। 50-60 हजार की नकदी, सोने-चांदी के जेवर ले गए, बोलने पर मारपीट की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चैत्र नवरात्र का छठा दिन, जालौन में उमड़ा आस्था का:प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें, विशेष पूजा-अर्चना
    Next Article
    चारपाई पर सो रहे युवक की गला रेतकर हत्या:सुबह बहन ने देखा खून से लथपथ शव, मौके पर तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment