Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चारपाई पर सो रहे युवक की गला रेतकर हत्या:सुबह बहन ने देखा खून से लथपथ शव, मौके पर तोड़ा दम

    3 hours ago

    2

    0

    फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव उसके ही घर के बाहर चारपाई पर खून से लथपथ मिला। रात में सोते समय अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। सुबह बहन की नजर जैसे ही शव पर पड़ी, परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है और लोग इसे लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे हैं। मामला मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गेसिंहपुर गांव का है। 32 वर्षीय लखन कश्यप रोज की तरह सोमवार रात घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य अंदर कमरे में थे। रात के सन्नाटे में अज्ञात हमलावर मौके पर पहुंचे और सोते समय ही उसके गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमला इतना घातक था कि लखन को संभलने तक का मौका नहीं मिला और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह बहन ने देखा शव, मच गया कोहराम मंगलवार सुबह जब लखन की बहन घर के बाहर आई, तो चारपाई पर भाई का खून से सना शव देखकर उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर परिवार और आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते घटनास्थल पर भीड़ जुट गई और गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं किसी को भी समझ नहीं आ रहा कि इतनी बड़ी वारदात घर के बाहर कैसे हो गई। पुलिस-फॉरेंसिक टीम पहुंची, जुटाए सबूत घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस, क्षेत्राधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर एंगल से जांच में जुटी है। परिवार ने जताई अनभिज्ञता, पुलिस कर रही जांच मृतक के पिता ने बताया कि वे रात में घर के अंदर सो रहे थे और उन्हें इस घटना की कोई भनक तक नहीं लगी। सुबह ही उन्हें बेटे की हत्या की जानकारी मिली। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का है और हमलावरों की तलाश की जा रही है। गांव में पुरानी रंजिश, व्यक्तिगत विवाद समेत सभी संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही आरोपियों का खुलासा नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। वहीं पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस सनसनीखेज हत्या का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में परिवार को बंधक बनाकर 5 लाख की लूट:ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़कर पीटा, पुलिस ने हिरासत में लिया
    Next Article
    साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला टी-20 टीम घोषित:हरमनप्रीत संभालेंगी कप्तानी, स्मृति मंधाना उपकप्तान बनीं; 17 अप्रैल से शुरू होगी 5 मैचों की सीरीज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment