Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में पारा 38 डिग्री, AQI 159 दर्ज:भीषण गर्मी से ठंडी हवाएं बेअसर, फसलों को भारी नुकसान

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। सुबह AQI 159 रहा। रात में चली ठंडी हवाएं दिन में तेज धूप के कारण बेअसर साबित हुईं। अप्रैल माह में ओलावृष्टि और बारिश के बाद यह पहली बार है जब इतनी भयंकर गर्मी महसूस की जा रही है। मंगलवार सुबह 9 बजे जनपद संभल का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 15 दिनों तक भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। पिछले 15 दिनों के औसत तापमान के मुकाबले आज 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, और कल की तुलना में तापमान 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। आज पूरे दिन हवाएं न चलने का अनुमान है, जिससे गर्मी का असर और बढ़ेगा। दिन और रात के तापमान में बदलाव के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ रहा है। जिला संयुक्त चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और निजी अस्पतालों में खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। डॉ. रामलाल ने सलाह दी है कि लक्षण दिखते ही किसी निजी चिकित्सक से उपचार कराएं और बाहर की चीजों का सेवन करने से बचें। हाल ही में हुई ओलावृष्टि, बारिश और आंधी के कारण संभल और चंदौसी तहसील के किसान सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं। गुन्नौर तहसील के लगभग 15 प्रतिशत किसानों को भी नुकसान हुआ है। किसानों को प्रति बीघा 3-4 क्विंटल गेहूं की अच्छी फसल की उम्मीद थी, लेकिन अब फसल बर्बाद होने के बाद उन्हें केवल 1 से सवा क्विंटल गेहूं ही मिल पा रहा है। गांव फतेहपुर उत्तमा के किसान अंकित ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। उन्होंने बताया कि मक्का की फसल में कीड़ा लग गया है, गेहूं की बालियां टूट गई हैं और सरसों की फसल भी खराब हो गई है। अंकित ने यह भी बताया कि इससे पहले आलू की फसल भी बारिश के कारण बर्बाद हो गई थी। स्थानीय निवासी अर्पित कुमार ने बताया कि इस मौसम में पहली बार इतनी तेज गर्मी का एहसास हुआ है। दिन निकलते ही तेज धूप हो जाती है। पिछले तीन-चार दिनों से लोग दोपहर में घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    30 लाख में किडनी ट्रांसप्लांट का ठेका लेता था रोहित:‘कमांडो सर्जरी’ कोडवर्ड से चलाता नेटवर्क, कानपुर में ऑपरेशन होता था
    Next Article
    कांग्रेसियों ने अंबेडकर जयंती पर दी श्रद्धांजलि:जालौन में बाबा साहब के विचारों को किया याद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment