Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    5 स्टार होटल में सेमिनार कर ठगे 12 लाख:रकम दोगुनी करने का दिया था झांसा, एमटी-5 नामक एप डाउनलोड कराकर जीता भरोसा

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा में निवेश के नाम पर ठगी का संगठित खेल सामने आया है। जहां फाइव स्टार होटल में सेमिनार आयोजित कर लोगों को बड़े मुनाफे का लालच दिया जा रहा है। ऐसे ही एक मामले में एक युवक से 20 महीने में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर करीब 12 लाख रुपये ठग लिए गए। शिकायत के बाद साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शमसाबाद रोड स्थित कहरई मोड़ निवासी प्रदीप कुमार उपाध्याय ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में काम करते हैं। जुलाई 2025 में संजय प्लेस क्षेत्र में उनकी मुलाकात शंकर प्रसाद गुप्ता से हुई। शंकर ने उन्हें “सी प्राइम कैपिटल एलएलसी” नाम की कंपनी में निवेश का प्रस्ताव दिया और दावा किया कि 20 महीने में पैसा दोगुना हो जाएगा। इसके बाद कंपनी की ओर से प्रदीप को देहरादून के एक बड़े होटल में आयोजित सेमिनार में बुलाया गया। वहां मौजूद कंपनी से जुड़े लोगों ने निवेश पर भारी मुनाफे के सपने दिखाए। उनके झांसे में आकर प्रदीप ने अलग-अलग किश्तों में 10 लाख रुपये निवेश कर दिए। साथ ही अपने दो दोस्तों से भी 1-1 लाख रुपये निवेश करवा दिए। आरोपियों ने प्रदीप के मोबाइल में “एमटी-5” एप डाउनलोड कराकर आईडी बनाई, जिसमें लगातार मुनाफा दिखता रहा। इससे उनका भरोसा और बढ़ गया। लेकिन जब उन्होंने अपनी रकम निकालने की कोशिश की तो आरोपी बहाने बनाने लगे। शक होने पर प्रदीप ने जांच की तो पता चला कि संबंधित कंपनी भारत में निवेश और ट्रेडिंग के लिए अधिकृत ही नहीं है। इसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार, मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लिगामेंट इंजरी के लिए हायर सेंटर रेफर अखिलेश दुबे:कानपुर के उर्सला अस्पताल में भर्ती, ऑक्सीजन लेवल बढ़ा
    Next Article
    अंबेडकर जयंती पर डीएम ने किया माल्यार्पण:कलेक्ट्रेट सभागार में विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment