Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आंबेडकर को माला पहनाने के बाद...तालाब में जल सत्याग्रह शुरू:तालाब की गंदगी से परेशान दलितों का प्रदर्शन, पुलिस ने आंदोलन कराया खत्म

    4 hours ago

    2

    0

    कानपुर में तालाब की सफाई न होने से नाराज पूर्व पार्षद सुनील कनौजिया ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद तालाब के बीच में बैठकर जल सत्याग्रह शुरू कर दिया। उनके साथ क्षेत्र के कुछ लोग भी मौजूद रहे। पूर्व पार्षद का आरोप था कि तालाब में गंदगी की शिकायत कई बार अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने मौके पर नगर निगम के अधिकारियों को बुलाने की मांग की। स्थानीय लोगों ने भी तालाब की गंदगी को लेकर नाराजगी जताई और जल्द सफाई कराने की मांग की। सूचना मिलने पर जूही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार पटेल ने पुलिस टीम के साथ स्थिति को संभाला और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक बातचीत के बाद पुलिस ने सभी को सुरक्षित तालाब से बाहर निकाला और जल सत्याग्रह समाप्त कराया। इस दौरान नगर निगम का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे लोगों में नाराजगी बनी रही। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सफाई नहीं कराई गई तो दोबारा आंदोलन किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एस.वी. पब्लिक स्कूल में डॉ. अंबेडकर जयंती मनाई गई:छात्रों को संविधान के मूल्यों और अधिकारों का संदेश
    Next Article
    गाजियाबाद में मना अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस:शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, मॉक ड्रिल कर लोगों को किया जागरूक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment