Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेसियों ने अंबेडकर जयंती पर दी श्रद्धांजलि:जालौन में बाबा साहब के विचारों को किया याद

    2 hours ago

    2

    0

    जालौन में कांग्रेसजनों ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई। 14 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर "बाबा साहब अमर रहें" के उद्घोष के साथ उनके विचारों और सिद्धांतों को याद किया गया। कांग्रेस नेताओं ने डॉ. अंबेडकर के संघर्ष और संविधान में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उपस्थित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को न्याय दिलाने के लिए जो संघर्ष किया, वह सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने संविधान के माध्यम से देश को समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व का संदेश दिया, जिसे आगे बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता संत राम नीलांचल (पीसीसी प्रभारी, बांदा), पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र शुक्ल, एससी-एसटी विभाग के जिला अध्यक्ष मानसिंह, शहर अध्यक्ष शुभम नीलांचल, सीटू उपाध्यक्ष संजीव तिवारी, आरटीआई विभाग अध्यक्ष अशोक सक्सेना, शहर अध्यक्ष अनिल शर्मा, यागवेंद्र सिंह जादौन (जिला अध्यक्ष), सेवालाल, एडवोकेट राजेश बुधौलिया, सुनील निरंजन, बल्लू भाई, आशीष बुंदेला, बाबू खेड़ा, पवन पटेल (यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव), पूर्व जिला अध्यक्ष एससी-एसटी विभाग देवेंद्र बाल्मिकी तथा पूर्व सैनिक प्रजापति जी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने "जय कांग्रेस" और "बाबा साहब अमर रहें" के नारों के साथ बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में पारा 38 डिग्री, AQI 159 दर्ज:भीषण गर्मी से ठंडी हवाएं बेअसर, फसलों को भारी नुकसान
    Next Article
    प्रयागराज में चिलचिलाती धूप ने बढ़ाई गर्मी:40°C के करीब पहुंचा तापमान, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment