Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरा:2 मजदूर मलबे में दबकर घायल, हायर सेंटर रेफर

    1 hour ago

    1

    0

    संभल के गुन्नौर तहसील के गांव कैल में निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। घटना के समय करीब 20 से ज्यादा मजदूर काम कर रहे थे, जिनमें से दो मलबे में दबकर घायल हो गए। हादसे के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी चंद्रकेश पुत्र लौखी के मकान में करीब 2500 वर्ग फीट क्षेत्र में लेंटर डाला जा रहा था। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे काम शुरू हुआ था और शाम करीब 7 बजे शटरिंग सरकने के कारण पूरा लेंटर गिर गया। हादसे के समय 20 से 22 मजदूर मौके पर काम कर रहे थे। इनमें से दो मजदूर मलबे में दब गए। घायलों की पहचान सत्यराम (60) पुत्र लक्ष्मण और मुन्ना, निवासी कैल की मढ़ैया के रूप में हुई है। दोनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया। ग्रामीणों की मदद से बचाव कार्य चलाकर अन्य सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। थाना प्रभारी सौरभ त्यागी ने बताया- शटरिंग हटने के कारण लेंटर गिरा। वहीं मकान मालिक चंद्रकेश ने बताया कि निर्माण कार्य अंतिम चरण में था और करीब 300-400 फीट काम ही बाकी था, तभी यह हादसा हो गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    49.20 लाख की बैंक धोखाधड़ी में वांछित आरोपी गिरफ्तार:नाम बदलकर रहता आ रहा था आरोपी, पत्नी पहले जा चुकी है सलाखों के पीछे
    Next Article
    ललितपुर में तेज आंधी-बारिश, जलभराव से जनजीवन प्रभावित:सड़क पर गिरे पेड़, जाम में फंसे लोग; विद्यूत आपूर्ति बाधित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment