Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में तेज आंधी-बारिश, जलभराव से जनजीवन प्रभावित:सड़क पर गिरे पेड़, जाम में फंसे लोग; विद्यूत आपूर्ति बाधित

    1 hour ago

    1

    0

    ललितपुर में सोमवार रात अचानक मौसम बिगड़ गया। तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश से जहां तापमान में गिरावट आई, वहीं शहर और आसपास के इलाकों में जलभराव और यातायात बाधित होने की समस्या सामने आई। तेज आंधी के साथ शुरू हुई झमाझम बारिश देर रात तक जारी रही, जिससे शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। महरौनी कस्बे में बारिश के चलते बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई और भीषण गर्मी से राहत भी मिली। तेज हवाओं के कारण ललितपुर-महरौनी मार्ग पर मसौरा कलां और खितवांस के पास दो जगहों पर पेड़ सड़क पर गिर गए। इससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और यातायात बाधित हो गया। इसी दौरान पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री प्रदीप जैन आदित्य भी जाम में फंस गए। उन्होंने मौके पर उतरकर अपने साथियों के साथ पेड़ हटाने में सहयोग किया, जिसके बाद धीरे-धीरे रास्ता बहाल किया गया। बारिश रात करीब 11 बजे तक जारी रही। इस दौरान शहर की कई गलियों में पानी भर गया, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है और प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य किए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरा:2 मजदूर मलबे में दबकर घायल, हायर सेंटर रेफर
    Next Article
    IPL में मुंबई का सबसे बड़ा रन चेज:लखनऊ को 6 विकेट से हराया; रोहित-रिकेल्टन की फिफ्टी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment