Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में नाबालिग किशोरी का चौराहे पर हंगामे का VIDEO:पुलिस ने समझाकर परिजनों के साथ भेजा घर

    2 hours ago

    1

    0

    संभल के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित चंदौसी चौराहे पर मंगलवार को नाबालिग किशोरी ने सड़क पर हंगामा किया। इस घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो में किशोरी को चौराहे पर रोते-बिलखते और विरोध करते हुए देखा जा सकता है। जानकारी के अनुसार, किशोरी अपने घर से नाराज होकर निकली थी। उसके परिजनों ने उसे रास्ते में एक बस से उतार लिया। इसके बाद वह चंदौसी चौराहे पर रुक गई और काफी देर तक वहीं विरोध करती रही। मौके पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने लगभग दो घंटे तक उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ी रही। स्थिति की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने किशोरी को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस के हस्तक्षेप और समझाने के बाद किशोरी को सुरक्षित उसके परिजनों के साथ घर भेज दिया गया। परिजनों ने बताया कि किशोरी मुरादाबाद की बिलारी तहसील के गांव वाहपुर निवासी एक युवक आदेश से विवाह करना चाहती है। इसी बात को लेकर घर में तनाव था, जिसके कारण वह नाराज होकर घर से निकल गई थी। किशोरी थाना नखासा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए थे। स्थानीय पुलिस ने कहा कि मामले को संवेदनशीलता के साथ संभाला गया और किशोरी को सुरक्षित उसके परिवार को सौंप दिया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे मामलों में अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेन वाटर हार्वेस्टिंग न होने से 400 परिवार परेशान:भाजपा नेता ने डीएम से की मांग, चमड़ा कारीगरों का काम प्रभावित
    Next Article
    अफसर ज्योति मौर्या के पति बोले- पॉजीटिव न्यूज मिलेगी:राजनीति आने पर कहा- मैं युवा हूं, युवाओं से लोग ज्यादा जुड़ना चाहते हैं; केशव से की मुलाकात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment