Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में कल्कि संभल फिल्म की शूटिंग शुरू:एसएम कॉलेज में अदालत का सेट, पहले दिन वकीलों की बहस शूट

    4 hours ago

    2

    0

    संभल के चंदौसी में 'कल्कि संभल' फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। यह फिल्म संभल के इतिहास पर आधारित है। पहले दिन एसएम डिग्री कॉलेज में अदालत का सेट लगाकर दो वकीलों के बीच हुई बहस का दृश्य फिल्माया गया। यह बहस संभल के एक विवादित धार्मिक स्थल से संबंधित थी। मंगलवार को संभल जिले के चंदौसी स्थित एसएम डिग्री कॉलेज में फिल्म का सेट तैयार किया गया। फिल्म निर्माता अमित जानी और निर्देशक भारत एस श्रीनेत ने पूजा-अर्चना के साथ शूटिंग का शुभारंभ किया। कॉलेज के एक बड़े हॉल में अदालत का सेट बनाया गया था। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा, वहीं निर्माता अमित जानी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के चार जवानों और दो कमांडो की सुरक्षा में मौजूद थे। शूटिंग के उद्घाटन के दौरान भाजपा और सपा के नेता भी उपस्थित रहे। यह फिल्म जानी फायरफॉक्स स्टूडियो के बैनर तले बन रही है। मंगलवार शाम 3:30 बजे फिल्म का पहला दृश्य फिल्माया गया, शाम 07 बजे फिल्म सूट का कार्यक्रम जारी रहा। इसमें हिंदू और मुस्लिम पक्ष के वकीलों की भूमिका निभा रहे कलाकारों ने संभल हिंसा पर बहस की। एसएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दानवीर यादव ने जज की भूमिका निभाई। यह फिल्म संभल में वर्ष 1978 में हुई हिंसा, संघर्ष और उससे उपजी त्रासदी को दर्शाएगी। फिल्म के पहले पोस्टर में दो मुख्य खलनायक दिखाए गए हैं। इनमें 'अब्बाजान' हैं, जिन पर 1978 में राजनीतिक लाभ के लिए दंगे भड़काने का आरोप है। दूसरे उनके पोते 'भाईजान' हैं, जिन पर 2024 में संभल में हिंसा भड़काने का आरोप है। बॉलीवुड अभिनेता महेश मांजरेकर 'अब्बाजान' की भूमिका में दिखेंगे, जबकि विजय राज 'भाईजान' का किरदार निभाएंगे। रजनीश दुग्गल 'बनवारी लाल गोयल' की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के दूसरे पोस्टर में 'नवाब साहब' का किरदार बॉलीवुड अभिनेता अन्नू कपूर निभाएंगे। एसपी अर्जुन बिश्नोई की भूमिका एक प्रसिद्ध अभिनेता द्वारा निभाई जाएगी, जिनकी पहचान अभी गोपनीय रखी गई है। जल्द ही उनके नाम का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जमीन विवाद में भाई को मार डाला:मुरादाबाद में बेटों और रिश्तेदारों संग पीट-पीटकर मारा
    Next Article
    इस्कॉन मंदिर में गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज को श्रद्धांजलि दी:लखनऊ में भक्तों ने याद किया, प्रसाद भी चखा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment