Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इस्कॉन मंदिर में गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज को श्रद्धांजलि दी:लखनऊ में भक्तों ने याद किया, प्रसाद भी चखा

    4 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के इस्कॉन मंदिर में परम पूज्य गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के तिरोभाव दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा, जहां दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने अपने गुरु को याद करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का आयोजन इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम के दिशा-निर्देशन में किया गया। इसमें लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। सभी ने महाराज के जीवन, उनके त्याग और आध्यात्मिक मार्गदर्शन को याद किया। कृष्ण भक्ति के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित किया श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महाराज ने जीवनभर कृष्ण भक्ति के प्रचार-प्रसार के लिए स्वयं को समर्पित किया। उनकी शिक्षाएं आज भी लाखों लोगों के जीवन को दिशा दे रही हैं, और सादगी, सेवा तथा समर्पण का उनका मार्ग अनुयायियों के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है। भक्तों ने महाराज द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने और समाज में कृष्ण भावनामृत का प्रचार करने का संकल्प लिया। उन्होंने ए. सी. भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद द्वारा रचित ग्रंथों और श्रीमद भगवद गीता के वितरण में बढ़-चढ़कर भाग लेने की बात कही। वक्ताओं ने इसे महाराज के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया। भगवान को 56 भोग अर्पित किए गए कार्यक्रम के दौरान मंदिर में विशेष भोग अर्पित किया गया। इस्कॉन भक्तों द्वारा भगवान को 56 भोग अर्पित किए गए, जिससे पूरा माहौल और भी आध्यात्मिक हो गया। भजन-कीर्तन के बीच भक्त पूरी श्रद्धा में लीन दिखाई दिए। अंत में सभी श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। स्वादिष्ट प्रसादम के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसने भक्तों के मन में भक्ति और गुरु के प्रति श्रद्धा की भावना को लंबे समय तक बनाए रखा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में कल्कि संभल फिल्म की शूटिंग शुरू:एसएम कॉलेज में अदालत का सेट, पहले दिन वकीलों की बहस शूट
    Next Article
    सियासी दलों ने बाबा साहब को याद किया:कानपुर में कांग्रेस ने बस्ती में जाकर, सपा ने सेक्टर स्तर और बीजेपी ने कार्यालय व प्रतिमा स्थलों पर मनाई जयंती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment