Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में कोहरा छंटा, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री:विजिबिलिटी सामान्य रही, AQI 405 पर पहुंचा; ओस की बूंदों से ठंड बढ़ी

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में मंगलवार सुबह शहरी इलाकों और हाईवे पर कोहरे से राहत रही। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले तीन दिन से तापमान रोजाना 1 डिग्री गिर रहा है। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और विजिबिलिटी सामान्य रही। संभल का AQI 405 दर्ज किया गया, जो रेड जोन में है। खबर के मुताबिक, हवा की खराब गुणवत्ता से लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। ओस की मोटी बूंदें गिरने से ठंड बढ़ी है। मंगलवार सुबह 8 बजे जिले का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में धूप के बीच दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। शाम को तापमान 4 डिग्री गिरकर 22 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस हफ्ते तापमान में 3 डिग्री गिरावट का अलर्ट जारी किया गया है। 24 नवंबर को कार्तिक गंगा पूर्णिमा का स्नान होगा। 14 नवंबर को संभल शहर में 40 मिनट बारिश के बाद मौसम बदला है। गंगा स्नान के दौरान ठंड बढ़ने की उम्मीद है। चंदौसी में मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को हल्की धुंध दिखी। गुन्नौर, रजपुरा, बबराला, जुनावई और गंवा के ग्रामीण इलाकों के साथ हाईवे पर कोहरा नहीं था। वहां वाहन सामान्य रफ्तार से चलते रहे। इस साल जिले में सामान्य से 102 अधिक बारिश हुई है। 1 जून से 31 अक्टूबर तक 1,330.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि इस अवधि में 696.4 मिलीमीटर बारिश होनी थी। मौसम बदलने के बाद सरकारी और निजी अस्पतालों में खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। जिला संयुक्त चिकित्सालय में 42 मरीज भर्ती हैं। ओपीडी में रोजाना 1,000 से ज्यादा मरीज आ रहे हैं और प्रतिदिन 8,000 ब्लड जांच हो रही हैं। स्थानीय निवासी अंकुर गुप्ता ने कहा कि आज कोहरा नहीं है, लेकिन ओस गिर रही है। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले हुई बारिश से गंगा स्नान से पहले ठंड बढ़ गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व प्रधान के बेटे की हत्या का नहीं मिला सुराग:प्रतापगढ़ में तार से गला कसकर ली थी जान, दो युवतियों के संपर्क में था
    Next Article
    भदोही के नए डीएम अनिल कुमार सिंह ने कार्यभार संभाला:विभागों का किया अवलोकन, अधिकारियों-कर्मचारियों से की मुलाकात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment