Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डबल हत्याकांड के आरोपी का हाफ एनकाउंटर:संतकबीरनगर में आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने और एनकाउंटर की मांग की

    1 hour ago

    2

    0

    संतकबीरनगर के मेंहदावल थाना क्षेत्र के जामोहरा गांव में दो लोगों की गोली मारकर हत्या के बाद मंगलवार सुबह तनाव की स्थिति बन गई। रविवार को बाडो ताल में हुई वारदात के बाद दोनों के शव मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे गांव पहुंचे। परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया और शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। वे आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने और उनका एनकाउंटर करने की मांग कर रहे थे। शव पहुंचते ही सड़क पर लगाया जाम मंगलवार सुबह शव गांव पहुंचने के बाद परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया और दोनों शव सड़क पर रख दिए। इससे रास्ते पर आवागमन बाधित हो गया। सुबह करीब 8:30 बजे तक परिजन आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने और उनका एनकाउंटर करने की मांग पर अड़े थे। मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर पुलिस के मुताबिक, एसओजी और मेंहदावल थाने की संयुक्त टीम ने मुख्य आरोपी राकेश का हाफ एनकाउंटर किया है। गोली लगने से घायल राकेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। तीन आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण इस मामले में तीन आरोपियों ने सोमवार को धनघटा थाने में आत्मसमर्पण कर दिया था। पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका और घटना से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में सीट शेयरिंग पर सपा-कांग्रेस की बैठक अचानक टली:अब 3-4 दिन बाद होगी; सपा विधायक बोले- सपा अकेले ही सरकार बनाएगी
    Next Article
    लखनऊ में रिसेप्शनिस्ट और विवाहिता ने फांसी लगाई:छठ पर गांव गया था रूम पार्टनर, विवाहिता की 3 साल पहले हुई थी लव मैरिज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment