Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रीन कार्ड में देरी से भारतीयों का अमेरिका बसना मुश्किल:10 लाख इंतजार में, 30 हजार भारतीयों ने यूरोप-दुबई को बनाया दूसरा घर

    2 hours ago

    1

    0

    भारतवंशियों के लिए अमेरिका में बसने का सपना अब मुश्किल होता जा रहा है। ग्रीन कार्ड मिलने में सालों की देरी, ट्रम्प प्रशासन की सख्त वीजा नीतियां और नस्लीय भेदभाव की आशंका इसकी बड़ी वजहें हैं। अमेरिका की नेशनल फाउंडेशन फॉर अमेरिकन पॉलिसी के मुताबिक, करीब 10 लाख भारतीय ग्रीन कार्ड मिलने का इंतजार कर रहे हैं। अमेरिका में रहने वाले करीब 30 हजार भारतीयों ने दूसरे देशों की स्थायी रेजिडेंसी (पीआर) भी हासिल कर ली है। माइग्रेशन एजेंसियों के मुताबिक, ये लोग अमेरिका के साथ-साथ दूसरे देशों में भी अपना ठिकाना तैयार कर रहे हैं। इनमें दुबई और यूरोप के देश सबसे पसंदीदा विकल्प बनकर उभरे हैं। दुबई में कारोबार, यूरोप में पढ़ाई और रहने के मौके मिलियनेयर माइग्रेंट फर्म के जेरेमी सैवरी के मुताबिक, भारतीय अब अमेरिका के अलावा दूसरे देशों में भी बसने के विकल्प तलाश रहे हैं। ट्रम्प की सख्त वीजा नीतियां और नस्लीय भेदभाव की आशंका भी इसकी वजह हैं। दुबई का बिजनेस फ्रेंडली माहौल और गोल्डन वीजा भारतीयों को आकर्षित कर रहा है। वहीं, यूरोप में ग्रीस की रेजिडेंसी से शेंगेन क्षेत्र के देशों में यात्रा करना आसान हो जाता है। स्पेन का डिजिटल नोमैड वीजा रिमोट काम करने वालों को वहां रहने का विकल्प देता है। इटली में निवेश के जरिए पीआर हासिल करना भी संभव है। कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भी बढ़ी दिलचस्पी इमिग्रेशन कंसल्टिंग फर्म गारंट इन के आंद्रेई बोइको के मुताबिक, भारतीय अब अमेरिका के अलावा ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और न्यूजीलैंड में बसने के विकल्पों के बारे में भी जानकारी जुटा रहे हैं। इन देशों में माइग्रेशन को लेकर पूछताछ में सालाना 50% की बढ़ोतरी हुई है। ट्रम्प की नीतियों से अमेरिकी सपने पर भरोसा कमजोर कार्नेगी एंडोमेंट के हालिया सर्वे के मुताबिक, 64% भारतीय-अमेरिकियों ने ट्रम्प की इमिग्रेशन नीतियों को अमेरिकी सपने पर भरोसा कमजोर होने की वजह बताया है। यानी अमेरिका में बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर पहुंचे भारतीयों के बीच अब वहां स्थायी रूप से बसने को लेकर चिंता बढ़ रही है। मिडटर्म चुनाव में विपक्षी डेमोक्रेट्स ने अच्छा प्रदर्शन किया है। अगर अगली सरकार उनकी बनती है तो भारतीयों के दूसरे देशों की ओर जाने का यह ट्रेंड रुक सकता है। अमेरिका में भारतीय छात्रों की संख्या भी घटी अमेरिका में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में भी कमी आई है। ओपन डोर्स के मुताबिक, 2025-26 में 3,39,435 भारतीय छात्रों ने अमेरिका में दाखिला लिया, जबकि 2024-25 में यह संख्या 3,63,019 थी। अमेरिका की 95% यूनिवर्सिटीज को आशंका है कि विदेशी छात्र अब पढ़ाई के लिए दूसरे देशों का रुख कर सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सॉफ्टवेयर बग ने अमेरिकी बैंकों का कामकाज रोका:ट्रांजेक्शन स्लो, लोगों का पैसा अटका; माइक्रोसॉफ्ट, फ्लाइट के बाद बैंक, 5 दिन में तीसरी बार अमेरिका ठप
    Next Article
    अमेरिका ने AI टेक्नोलॉजी तक पहुंच रोकने के नियम बदले:चीन अब न चिप खरीद सकेगा, न किराए पर ले सकेगा; दावा-एनवीडिया स्कैंडल से सबक लिया

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment