Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में इकलौते बेटे के सामने मां की हत्या:पति रातभर पानी छिड़क कर देखता रहा जिंदा है या नहीं, अंतिम संस्कार करने जा रहा था

    3 hours ago

    2

    0

    संभल में इकलौते बेटे के सामने उसकी मां की पीटकर पिता ने हत्या कर दी। 8 साल के बेटे के अनुसार पूरी रात पिता, मां के चेहरे पर पानी डालकर देखते रहे कि वह जिंदा हैं या मर गई। परिजन शुक्रवार सुबह महिला के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच किसी ने भांजी की मौत की सूचना मामा को दे दी। वह मौके पर पहुंचे तो हंगामा होने लगा। पुलिस को बुलाया गया। पुलिस के आने से पहले पति समेत सभी घर वाले फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला चंदौसी कोतवाली क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… अमरोहा के ज्योति नगर निवासी रामचंद्र कश्यप ने लगभग 9 साल पहले बेटी गौरी की (32) शादी चंदौसी के रामनगर निवासी पान सिंह से की थी। शुक्रवार दोपहर 12 बजे गौरी के मामा प्रमोद कुमार को किसी ने सूचना दी कि तुम्हारी भांजी की मौत हो गई है। यहां ससुराल वाले अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे हैं। सूचना पर मामा प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे। वहां देखा तो अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। भांजी का शव जमीन पर पड़ा था। जब उन्होंने ससुराल वालों से भांजी की मौत का कारण पूछा तो वह बहस करने लगे। इसके बाद हंंगामा शुरू हो गया। पुलिस को बुलाया गया। सीओ चंदौसी दीपक तिवारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने गौरी के 8 साल के बेटे देवू से पूछताछ की तो उसने बताया, पापा ने रातभर मां को पीटा और बार-बार चेहरे और शरीर पर पानी डालते रहे। मां की मौत देखकर बेटा सदमे में है, जिसे उसके ननिहाल के लोग अपने साथ ले गए हैं। पति पान सिंह समेत ससुराल घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। थाना प्रभारी अनुज तोमर ने बताया- गांव रामनगर में एक महिला की मौत हुई है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। बेटे समेत परिजनों के बयान लिए गए हैं। परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी। बेटे ने रात में हुई घटना के बारे में बताया है। सभी तथ्यों पर जांच की जा रही है। -------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- यूपी के चर्चित IPS केके बिश्नोई-अंशिका वर्मा की सगाई, रिंग पहनाकर गले लगे, 'चल प्यार करेगी...' गाने पर जमकर नाचे यूपी के चर्चित IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की सगाई हो गई है। संभल में गुरुवार रात साढ़े 9 बजे एसपी बिश्नोई और बरेली एसपी अंशिका ने एक-दूसरे को रिंग पहनाई। फिर एक-दूसरे का हाथ थामा और हवा में लहराकर खुशी का इजहार किया। दोनों ने एक-दूसरे को गले भी लगाया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यति नरसिंहानंद सरस्वती बोले- हर हिंदू इजरायल का समर्थन करे:हापुड़ में कहा- कुछ लोग ईरान का समर्थन कर रहे, ऐसे लोगों का इलाज खोजने की जरूरत
    Next Article
    मुस्लिम महिलाओं ने ईरान के लिए दान किया सोना:सोने-चांदी के गहने और नकदी जुटाई, मेडिकल उपकरणों के लिए की मदद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment