Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन,प्रयागराज की दूरी हुई कम:औद्योगिक गलियारा बनने से रोजगार के बढ़ेंगे अवसर, विकास को मिलेगी रफ्तार

    8 hours ago

    1

    0

    संभल में 38.65 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन बुधवार को प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने किया। इससे पहले दोपहर 12:30 बजे प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने हरदोई से इस एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया, जिसमें योगी आदित्यनाथ समेत प्रदेश सरकार के दोनों डिप्टी सीएम भी मौजूद रहे। संभल के चंदौसी विधानसभा क्षेत्र के लहरावन गांव में स्थानीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां 5 हजार से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था के साथ भव्य पंडाल लगाया गया था। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे- पुलिस, पीएसी और अन्य बलों की तैनाती के साथ सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी की गई। कार्यक्रम में शिक्षामंत्री गुलाब देवी के पति रामपाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी हरिंदर सिंह रिंकू, क्षेत्रीय पदाधिकारी राजेश सिंघल, सुरेश सैनी, पूर्व मंत्री अजीत कुमार राजू समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण बिश्नोई सहित प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने एक्सप्रेस-वे को क्षेत्र के विकास के लिए अहम बताया। अचलपुर के किशनपाल ने कहा कि इससे इलाके में विकास को गति मिलेगी। मझोला के कमरुद्दीन ने इसे आमजन के लिए सुविधाजनक बताते हुए यात्रा समय कम होने की बात कही। फतेहपुर शमसोई के आकाश शर्मा के अनुसार, इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और जमीनों के दाम भी बढ़े हैं- जहां पहले हाईकोर्ट पहुंचने में 18 घंटे लगते थे, अब 7-8 घंटे में पहुंचा जा सकेगा। अधिवक्ता हितेश गुप्ता ने कहा कि यह परियोजना जनपद के लिए नए विकास का मार्ग खोलेगी और किसानों को भी इसका सीधा लाभ मिला है। भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू ने बताया कि संभल प्रदेश का एकमात्र जनपद है, जहां एक्सप्रेस-वे के दो कट- खिरनी और लहरावन- दिए गए हैं। खिरनी में औद्योगिक गलियारा विकसित किया जा रहा है, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। गंगा एक्सप्रेस-वे के शुरू होने से संभल की कनेक्टिविटी प्रयागराज, लखनऊ और मेरठ जैसे प्रमुख शहरों से और अधिक सुलभ हो गई है, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में मजदूरी मांगने पर मालकिन ने जड़े थप्पड़, VIDEO:घर में झाड़ू-पोछा का का काम करती थी, पीड़िता बोली- पिछले 8 महीने से रुपए नहीं मिले
    Next Article
    चोरी की गाड़ियों को फर्जी कागज से बचने वाले गिरफ्तार:दिल्ली से चोरी कार बेची थी जम्मू कश्मीर, एक आरोपी आरटीओ के बाहर चलता दुकान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment