Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में मजदूरी मांगने पर मालकिन ने जड़े थप्पड़, VIDEO:घर में झाड़ू-पोछा का का काम करती थी, पीड़िता बोली- पिछले 8 महीने से रुपए नहीं मिले

    9 hours ago

    1

    0

    बरेली में घर में साफ-सफाई करने वाली महिला की मां के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मजदूरी मांगने पर मालकिन ने महिला को 11 थप्पड़ जड़ दिए। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित महिला ने ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का कहना है कि मेरी बेटी आरोपी महिला के घर में काम करती थी। वह बीमार है और अस्पताल में भर्ती है। बेटी ने मुझे रुपए लेने के लिए भेजा था। जब मैंने मालकिन से रुपए मांगे तो उन्होंने मेरे साथ बदसलूकी की। मुझे खूब खरी-खटी सुनाई। इसके बाद मुझे थप्पड़ मारने लगी। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पूरा मामला सुभाषनगर थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला…. सुभाषनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली विमला देवी ने एसएसपी को शिकायत पत्र दिया। इसमें उन्होंने बताया- मेरी बेटी पिछले 8 महीनों से करगैना क्षेत्र में ममता नाम की महिला के घर झाड़ू-पोछा का काम करती थी। बेटी की तबीयत खराब होने पर उसे इलाज के लिए दिल्ली भेज दिया गया। बेटी ने मुझसे कहा कि ममता के पैसे उसके काम के रुपए बकाया है। बेटी ने मुझे रुपए लेने के लिए ममता के पास भेजा। जब मैं रुपए लेने ममता के घर पहुंचीं। वह बाहर अपनी दुकान पर खड़ी थी। मैंने रुपए मांगे तो पहले उन्होंने अपशब्द कहे गए। इसके बाद मुझे थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। वीडियो में भी आरोपी महिला पीड़िता का गला दबाते और थप्पड़ मारते हुए नजर आ रही है। इतना ही नहीं, वह जान से मारने की धमकी भी देती दिखाई दे रही है। वीडियो में बातचीत के दौरान आरोपी महिला अपनी परचूनी की दुकान के 1200 रुपए उधार का जिक्र करते हुए काम को लेकर अपशब्द भी कहती सुनाई दे रही है। 8 महीने से नहीं दिया गया वेतन एसएसपी से शिकायत करने पहुंची विमला देवी ने बताया कि उनकी बेटी का वेतन 5 हजार रुपए प्रतिमाह तय हुआ था, लेकिन पिछले 8 महीनों से उसे एक भी पैसा नहीं दिया गया। जब बकाया वेतन मांगा गया, तो आरोपी महिला ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना सुभाषनगर में आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी बोले- एफआईआर दर्ज, जांच जारी एसएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बताया कि पीड़िता की शिकायत और वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद जांच की गई, जिसमें पारिश्रमिक विवाद के चलते मारपीट की पुष्टि हुई है। थाना सुभाषनगर में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संतकबीरनगर में आंधी-बारिश:दिन में ही छाया अंधेरा, ओले गिरे; जनजीवन अस्त-व्यस्त
    Next Article
    संभल में गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन,प्रयागराज की दूरी हुई कम:औद्योगिक गलियारा बनने से रोजगार के बढ़ेंगे अवसर, विकास को मिलेगी रफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment