Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में चोरों ने घर में सेंध लगाकर की चोरी:नकदी और जेवरात लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    संभल के धनारी थाना क्षेत्र के उधरनपुर अजमतनगर गांव में एक घर में लाखों रुपये की चोरी हुई है। अज्ञात चोरों ने घर की पिछली दीवार में तीन जगह सेंध लगाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी रणवीर सिंह के घर में बीती रात चोरी हुई। परिवार के सदस्य घर के बाहर बने कमरे के पास सो रहे थे। इसी दौरान चोरों ने मकान की पिछली दीवार में तीन स्थानों पर नकब लगाकर घर के अंदर प्रवेश किया। घर में घुसने के बाद चोरों ने सेफ, अलमारी और लॉकर के ताले तोड़ दिए। इनमें रखी करीब एक लाख रुपये की नकदी, दोनों पुत्रवधुओं के सोने-चांदी के जेवरात और पीतल के बर्तन सहित अन्य घरेलू सामान चुराकर फरार हो गए। कमरों के दरवाजे अंदर से बंद सुबह जब परिवार के लोग जागे तो उन्होंने घर का नजारा देखा। कमरों के दरवाजे अंदर से बंद थे और पिछली दीवार में तीन जगह सेंध लगी हुई थी। घर के भीतर और बाहर बिखरा सामान चोरी की पुष्टि कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही धनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पीड़ित रणवीर सिंह के अनुसार, चोरी गई नकदी मकान का फाटक और दरवाजा बनवाने के लिए रखी गई थी। वहीं क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश है। उनका कहना है कि रात्रि गश्त में लापरवाही के चलते चोर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस नेताओं ने फूंका असम के सीएम का पुतला:मल्लिकार्जुन खड़गे पर टिप्पणी का मऊ में विरोध
    Next Article
    कानपुर देहात में युवक को लात-घूसों और बेल्ट से पीटा:मंगलपुर चौराहा पर बाइक टकराने पर भिड़े, लोग VIDEO बनाते रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment