Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में बारिश, तेज हवाओं के साथ बिजली चमकी:मौसम बदला, AQI 126; मैंथा की फसलों को फायदा होगा

    4 hours ago

    2

    0

    संभल में तेज हवाओं और बिजली की गड़गड़ाहट के साथ हुई बारिश के बाद मौसम में बदलाव आया है। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 126 रिकॉर्ड किया गया है। गुरुवार सुबह 8 बजे संभल का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस था। दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे के बीच बारिश का अनुमान है, जिसके बाद रात में तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई दिनों तक मौसम ठंडा रहेगा और गर्मी का प्रकोप भी कम रहेगा। पिछले एक हफ्ते से हो रही बारिश और ओलावृष्टि ने अप्रैल की भीषण गर्मी से आम जनमानस को राहत दी है। इससे पहले तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो अब घटकर 13 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। गांव अमावती निवासी किसान सौदान सिंह ने बताया कि बारिश से मेंथा और अन्य पानी वाली फसलों को काफी फायदा होगा। उन्होंने यह भी बताया कि गर्मी के मौसम में बिजली ट्रिपिंग के कारण सिंचाई में दिक्कतें आ रही थीं। स्थानीय निवासी राजेश कुमार के अनुसार, पिछले 8 से 10 दिनों से मौसम सामान्य था और धूप निकलने के बावजूद गर्मी का एहसास कम हो रहा था। रात से हो रही बारिश और हवाओं ने एक बार फिर मौसम को बदल दिया है। मौसम में आए इस बदलाव के कारण जिला संयुक्त चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और निजी अस्पतालों में पेट दर्द, खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। चिकित्सकों ने लोगों को पौष्टिक भोजन करने, अधिक पानी पीने और लंबे समय तक रखा हुआ खाना न खाने की सलाह दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सड़क हादसे में ANM पत्नी और पति की मौत:बेल्थरा रोड में ई-रिक्शा की टक्कर के बाद कार से टकराई बाइक, घायलों का इलाज जारी
    Next Article
    झांसी में सुबह से बदला मौसम का मिजाज़:36℃ पर आया तापमान, सुबह से चल रही आंधी, दोपहर तक बारिश के आसार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment