Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में सुबह से बदला मौसम का मिजाज़:36℃ पर आया तापमान, सुबह से चल रही आंधी, दोपहर तक बारिश के आसार

    3 hours ago

    2

    0

    झांसी में गुरुवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है। सुबह कुछ देर तेज धूप निकलने के बाद अचानक बदली छा गई और तेज आंधी चलने लगी। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि तेज हवाओं ने कच्चे मकानों में रहने वाले लोगों की चिंता भी बढ़ा दी है। तस्वीर में देखें झांसी का मौसम… मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को जिले में तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार बने हुए हैं। कई इलाकों में आंधी-तूफान और बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। फिलहाल शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में रुक-रुककर तेज हवाएं चल रही हैं। बुधवार को भी झांसी के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 36.09 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5.02 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 20.09 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से करीब 6 डिग्री कम रहा। ठंडी हवाओं के कारण सुबह और रात के समय मौसम अपेाकृत सुहावना बना रहा। इससे पहले भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने पूर्वानुमान जारी कर गुरुवार को आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया था। विभाग के अनुसार तेज हवाओं के चलते बिजली आपूर्ति और यातायात भी प्रभावित हो सकता है। मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि लोग कच्चे मकानों, कमजोर दीवारों और पुराने पेड़ों के आसपास खड़े न हों। साथ ही खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में बारिश, तेज हवाओं के साथ बिजली चमकी:मौसम बदला, AQI 126; मैंथा की फसलों को फायदा होगा
    Next Article
    'ना मुझे शादी करनी है, ना उन्हें करने दूंगी', ज्योति ने पवन सिंह से क्यों मांगे 10 करोड़? खोला राज, बोलीं- अभी और 15 साल तक...

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment