Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में गेट को भगवा रंग से रंगने पर हंगामा:विरोध के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा, गेट को सफेद रंग से पुतवाया

    1 hour ago

    1

    0

    हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के नगला आलिया और रम नगला गांवों को जाने वाले रास्ते के गेट को कुछ लोगों ने भगवा रंग से रंग दिया। इस घटना के बाद एक पक्ष के ग्रामीणों ने आक्रोश जताया तो दूसरा पक्ष इसके समर्थन में आ गया। इससे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस ने अपनी मौजूदगी में विवादित गेट को सफेद रंग से पुतवाया। पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। इस दौरान राष्ट्रीय लोक दल के जिला महासचिव बंटी भैया भी मौके पर पहुंचे । इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में डिजिटल जनगणना शुरू:डीएम ने दर्ज किया पहला विवरण, बोले- किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
    Next Article
    उन्नाव जिला अस्पताल में पानी की किल्लत:तीमारदार बाहर से खरीद रहे पानी, सीएमएस ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment