Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में 3 चोरियों का खुलासा:9 मुकदमों का आरोपी गैंगस्टर समेत 3 गिरफ्तार; जेवर, नकदी और तमंचा बरामद

    4 hours ago

    1

    0

    संभल पुलिस ने सोमवार शाम करीब 7:00 बजे तीन अलग-अलग चोरियों का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़ा गया एक आरोपी गैंगस्टर और गोकशी समेत 9 मुकदमों में फरार है। पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने-चांदी के जेवर, 8850 रुपये नकद, 2 ट्यूबवेल स्टार्टर, तांबे का तार और अवैध तमंचा बरामद किया है। चाबी चुराकर जेवर ले उड़ा था गैंगस्टर, तमंचे के साथ गिरफ्तार थाना असमोली पुलिस ने ओबरी गांव निवासी फईम के घर 19 सितंबर को हुई चोरी का खुलासा किया है। फईम के घर से चोर ने तकिए के नीचे रखी चाबी निकालकर अलमारी से जेवर चुरा लिए थे। इस मामले में पुलिस ने बेला गांव निवासी जैनुल आबुद्दीन उर्फ लल्ला को गिरफ्तार किया है। उसके पास से सोने-चांदी के भारी मात्रा में जेवर, 6100 रुपये नकद और 12 बोर का तमंचा बरामद हुआ है। थाना प्रभारी सुधीर पंवार के मुताबिक आरोपी पर गोकशी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर समेत 9 मुकदमे दर्ज हैं। स्कूल और ट्यूबवेल में चोरी करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार उधर, थाना बनियाठेर पुलिस ने 4 सितंबर को जनैटा गांव में ट्यूबवेल से स्टार्टर-तार चोरी और 20 अगस्त को गुमथल प्राथमिक विद्यालय से इनवर्टर-बैटरा चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने इन दोनों मामलों में लक्ष्मणगंज (चंदौसी) निवासी दो सगे भाइयों अरबाज और सोहेल को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो स्टार्टर, तांबे का जला हुआ तार और 2750 रुपये बरामद हुए हैं। "गिरफ्तार आरोपी अरबाज पर 11 और उसके भाई सोहेल पर 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।"— बोविंद्र शर्मा, थाना प्रभारी, बनियाठेर
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में छात्राओं का वैचारिक प्रदर्शन:समसामयिक विषयों पर रखी राय, निबंध पोस्टर भाषण में दिखाया हुनर
    Next Article
    पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की उम्मीदों को झटका:सीएम बोले- मामला सुप्रीम कोर्ट के अधिकार क्षेत्र में, संघर्ष समिति ने बुलाई आपात बैठक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment