Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में छात्राओं का वैचारिक प्रदर्शन:समसामयिक विषयों पर रखी राय, निबंध पोस्टर भाषण में दिखाया हुनर

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के नवयुग कन्या महाविद्यालय के राजनीतिशास्त्र विभाग के नवसंसद क्लब की ओर से सोमवार को छात्राओं ने जेन-जी आंदोलन से लेकर वन नेशन, वन इलेक्शन और आरक्षण जैसे मुद्दों पर अपनी सोच सामने रखी। छात्राओं ने निबंध प्रतियोगिता में लोकतंत्र की चुनौतियां गिनाईं। वहीं, पोस्टर प्रतियोगिता-2026 में राजनीतिक परिदृश्य को रंगों में उकेरा। भाषण प्रतियोगिता में समसामयिक मुद्दों पर तर्कों के साथ अपनी बातें रखीं। निबंध प्रतियोगिता का विषय 'जेन-जी आंदोलन: भारतीय लोकतंत्र के लिए चुनौती या अवसर' था। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं की वैचारिक समझ को परखने के साथ राष्ट्र, संविधान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उत्तरदायित्व-बोध विकसित करना रहा। प्रतियोगिता में अदिति श्रीवास्तव, सेमेस्टर-3 ने प्रथम, श्वेता कश्यप, सेमेस्टर-3 ने द्वितीय तथा अनन्या साहू, सेमेस्टर-1 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में समाजशास्त्र विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नेहा यादव रहीं। राजनीतिक घटनाओं को चित्रों के माध्यम से पेश किया पोस्टर प्रतियोगिता का विषय 'भारतीय राजनीतिक परिदृश्य-2026' रहा। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं ने राजनीतिक घटनाओं एवं परिस्थितियों को रंगों, रेखाओं और चित्रों के माध्यम से प्रभावी ढंग से पेश किया। प्रतियोगिता में अर्पिता शर्मा, सेमेस्टर-5 ने प्रथम, यास्मीन खातून, सेमेस्टर-1 ने द्वितीय तथा आराधना, सेमेस्टर-3 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अदिति श्रीवास्तव, सेमेस्टर-3 एवं रिया गुप्ता, सेमेस्टर-5 को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। निर्णायक मंडल में प्रो. शर्मिता नंदी एवं प्रो. विनीता सिंह रहीं। चिंतन, तार्किक और संवाद कौशल विकसित करना था भाषण प्रतियोगिता का विषय 'समसामयिक मुद्दे' रखा गया। छात्राओं ने विकसित भारत, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, वन नेशन, वन इलेक्शन, आरक्षण में सुधार और विभिन्न समसामयिक विषयों पर अपने विचार साझा किए। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निहित सिंह, द्वितीय स्थान अल्शिफा नूरी और तृतीय स्थान शिवांगी ने प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार खुशनुमा एवं अनन्या को मिला। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रो. अंबिका वाजपेयी एवं नीलम यादव रहीं। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों के लिए केवल पाठ्यक्रम का ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें देश-दुनिया में हो रहे सामाजिक, राजनीतिक एवं लोकतांत्रिक परिवर्तनों के प्रति भी जागरूक होना आवश्यक है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में सांस्कृतिक कार्यक्रम का संपन्न:गणपति विसर्जन संग गुलाल की होली, बच्चों और मातृशक्ति को उपहार वितरित
    Next Article
    संभल में 3 चोरियों का खुलासा:9 मुकदमों का आरोपी गैंगस्टर समेत 3 गिरफ्तार; जेवर, नकदी और तमंचा बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment