Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में 250 से ज्यादा गणपति पंडाल सजे:महाआरती के बाद भंडारे हुए, श्रीकल्कि सेना ने भजन-कीर्तन किया

    3 hours ago

    1

    0

    संभल की कल्कि नगरी समेत पूरे जिले में श्रीगणेश चतुर्थी का उत्सव मनाया जा रहा है। हर पंडाल में 400 से 500 श्रद्धालु गणपति पूजन में शामिल हो रहे हैं। गुरुवार को तीसरे दिन सुबह 7:30 बजे से विधि-विधान से पूजा शुरू हुई। 'गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालु 11 दिनों तक गणपति बप्पा की सेवा कर रहे हैं। संभल के थाना हयातनगर इलाके की सरायतरीन में वार्ष्णेय युवा मंच ने गणपति पंडाल लगाया है। यहां हर दिन सुबह 8 बजे और रात 9 बजे भगवान गणपति का पूजन और भजन-कीर्तन किया जा रहा है। श्रीकल्कि सेना (निष्कलंक दल) ने भी भजन-कीर्तन का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप कुमार गुप्ता, सभासद गगन वार्ष्णेय, राजवीर सिंह, उज्ज्वल सक्सेना, ओम कुमार, स्वास्तिक वार्ष्णेय, लक्ष्मण सिंह, सुमित श्याम, कुश आर्य, प्रशांत अग्रवाल और मुदित वार्ष्णेय मौजूद रहे। श्रद्धालु चिराग गुप्ता ने बताया कि पिछले 5 सालों से उनके यहां गणपति विराजमान होते हैं और 11 दिनों तक इसे एक उत्सव की तरह मनाया जाता है। प्रज्ञांश वार्ष्णेय ने कहा कि 11 दिन के पूजन के बाद गणपति का विसर्जन किया जाएगा। उन्होंने भगवान गणेश से प्रार्थना की कि कोरोना जैसी कोई बीमारी दोबारा भारत में न आए और सनातन का प्रचार-प्रसार बढ़े। संभल कोतवाली कस्बा क्षेत्र के हल्लू सराय में सिद्धपीठ मां चामुंडा देवी मंदिर और यह तीर्थ पर भगवान गणेश का पंडाल लगा है। मोहल्ला कोट पूर्वी में कोटेश्वर महादेव, रहीसों वाला मंदिर, श्री रामचरित तुलसी मानस, आनंद विहार कॉलोनी स्थित शिव मंदिर और मोहल्ला ठेर के मढैया मंदिर, शिव मंदिर, महिला मंडल मंदिर, श्रीबनखंडन मंदिर में 11 दिनों के लिए गणपति विराजमान हैं। महमूद खां सराय के शिव मंदिर और थाना रायसत्ती के हातिम सराय में भी गणपति बप्पा का उत्सव मनाया जा रहा है। सभी पंडालों में सुबह आरती के बाद प्रसाद बांटा जा रहा है और रात में भंडारे हो रहे हैं। कार्यक्रम में मोहित अग्रवाल, शोभित गुप्ता, विशाल कुमार, अभिषेक श्रीमाली, मनोज श्रीमाली, अजय श्रीमाली, अमरराज अग्रवाल, नवनीत कुमार, अतुल अग्रवाल, नितिन गुप्ता, अनुराग रस्तोगी, राजीव सक्सेना, अंकुर गुप्ता, शैलेंद्र अग्रवाल, अमरीश गुप्ता कुलदीप अग्रवाल, राजीव गुप्ता, अनुराग गुप्ता, रिंकी गुप्ता, अंजू गुप्ता, शशि रानी, शिल्पी अग्रवाल, सरिता गुप्ता, डॉ. राखी अग्रवाल, रंजू शर्मा, रचना शर्मा आदि मौजूद रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा, मांझा क्षेत्र में कटान तेज:इटौरा ढोलीपुर गांव में किसानों की चिंता बढ़ी, प्रशासन बोला- स्थिति सामान्य
    Next Article
    वाराणसी से 19 सितंबर को होगी मानसून की विदाई:घटने लगा गंगा का जलस्तर,घाट से सिल्ट सफाई की तीर्थ पुरोहितों ने उठाई मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment