Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में 188 रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत समारोह:मुरादाबाद कमिश्नर ने ली सलामी, एसपी ने दिलाई शपथ, डीएम-एएसपी मौजूद रहें

    3 hours ago

    1

    0

    संभल में 188 रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत परेड समारोह आयोजित किया गया। बहजोई स्थित ईश्वर दास टेक्निकल इंस्टीट्यूट में हुए इस कार्यक्रम में मुरादाबाद मंडल के मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह ने परेड की सलामी ली और आरक्षियों को सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने सभी आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। रविवार को आयोजित इस समारोह में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके कुल 188 रिक्रूट आरक्षियों ने भाग लिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया, एएसपी दक्षिणी मनोज कुमार रावत और बहजोई सीओ डॉ. प्रदीप कुमार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 08 बजे परेड को परेड स्थल पर लाने के साथ हुआ। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई के आगमन पर उनका विधिवत अभिवादन किया गया। मुख्य अतिथि के पहुंचने के बाद उन्होंने परेड की टोलियों का निरीक्षण किया और सलामी ली। मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह ने अपने संबोधन में नवनियुक्त आरक्षियों को अनुशासन और कर्तव्यपरायणता का महत्व समझाया। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूटों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह के अंतिम चरण में पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने सभी रिक्रूट आरक्षियों को देश की सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा, जनसुरक्षा और पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद आरक्षी टोलियों ने प्रस्थान किया। इस अवसर पर आरक्षियों के परिजन भी मौजूद थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में दिए गए दीक्षांत संबोधन का 188 रिक्रूट आरक्षियों के लिए लाइव प्रसारण की व्यवस्था भी की गई थी। देखें परेड रिहर्सल की खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:दिल्ली-मेरठ हाईवे पर हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    IPL- शिवम दुबे 3 कैच छूटने के बाद बोल्ड हुए:चेन्नई का पांचवां विकेट गिरा, अरशद को 2 विकेट; गुजरात के खिलाफ स्कोर-96/5

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment