Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL- शिवम दुबे 3 कैच छूटने के बाद बोल्ड हुए:चेन्नई का पांचवां विकेट गिरा, अरशद को 2 विकेट; गुजरात के खिलाफ स्कोर-96/5

    15 hours ago

    1

    0

    गुजरात टाइटंस ने IPL 2026 के 37वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में 16 ओवर बाद चेन्नई 5 विकेट पर 102 रन ही बना पाई हैं। ऋतुराज गायकवाड और कार्तिक शर्मा पिच पर हैं। कगिसो रबाडा ने एक ओवर में दो विकेट लिए। उन्होंने संजू सैमसन (11) और उर्विल पटेल (4) को पवेलियन भेजा। सिराज ने सरफराज खान को शून्य पर आउट किया। मानव सुथार ने डेवाल्ड ब्रेविस का विकेट 2 रन पर लिया। अरशद खान ने शिवम दुबे (22) को बोल्ड किया। इससे पहले संजू ने रबाडा की बॉल पर चौका लगाकर अपने 5 हजार IPL रन पूरे किए। चेन्नई ने पिछले 4 में से 3 मुकाबले जीते हैं और टीम पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है। दूसरी ओर गुजरात टाइटंस का नेट रन रेट (-0.790) कमजोर है और टीम सातवें स्थान पर है। मैच का स्कोरबोर्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-XI चेन्नई सुपर किंग्स- ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवर्टन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज और गुरजपनीत सिंह। इम्पैक्ट प्लेयरः सरफराज खान, मुकेश चौधरी, प्रशांत वीर, रामकृष्ण घोष और मैथ्यू शॉर्ट। गुजरात टाइटंस (GT)- शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और मानव सुथार। इम्पैक्ट प्लेयरः राहुल तेवतिया, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, कुलवंत खेजरोलिया, निशांत सिंधु।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में 188 रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत समारोह:मुरादाबाद कमिश्नर ने ली सलामी, एसपी ने दिलाई शपथ, डीएम-एएसपी मौजूद रहें
    Next Article
    CSK vs GT Live Score Updates: दुबे और गायकवाड़ कर रहे बल्लेबाजी, सीएसके 100 रनों के करीब; यहां देखें लाइव स्कोर

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment