Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल के युवक की मध्य प्रदेश में करंट से मौत:ठेकेदार के साथ टेंट की सजा-सज्जा का काम करता था,आज पहुंचेगा शव

    2 hours ago

    1

    0

    संभल के एक युवक की मध्य प्रदेश में काम करते समय बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। युवक की पहचान चंदौसी तहसील के कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रीठ निवासी 19 वर्षीय प्रमोद फूलमाली पुत्र रामावतार के रूप में हुई है। ठेकेदार ने परिवार को युवक का शव गांव लाने का आश्वासन दिया है, जिसके बुधवार सुबह तक पहुंचने की संभावना है। मृतक प्रमोद अपने ठेकेदार के साथ मध्य प्रदेश के उरई में टेंट लगाने और सजावट का काम कर रहा था। उसके बड़े भाई विजयपाल ने बताया कि ठेकेदार ने फोन पर प्रमोद को करंट लगने से मौत होने की जानकारी दी। परिवार को बताया गया कि करंट लगने के बाद प्रमोद को अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रमोद की मौत की खबर मिलने के बाद उसके परिवार में मातम छा गया है। उसकी मां प्रेमवती, पिता रामावतार और भाई अशोक व विजयपाल सहित तीन बहनें इस घटना से दुखी हैं। प्रमोद अपने परिवार का सबसे छोटा सदस्य था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव के हज़ारी टोला में ट्रांसफार्मर में लगी आग:150 घरों की बिजली 6 घंटे गुल, विभाग पर लापरवाही का आरोप
    Next Article
    जालौन में शादी समारोह में जमकर मारपीट:मामूली कहासुनी के बाद बेल्ट-डंडों से हमला, असलहों का प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment