Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया को विदाई दी:एसपी कृष्ण विश्नोई सहित अधिकारियों ने गाड़ी को धक्का देकर किया रवाना

    1 hour ago

    2

    0

    संभल के जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया को मुरादाबाद का नया डीएम नियुक्त किया गया है। उनकी विदाई पर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में एक समारोह आयोजित किया गया, जहाँ अधिकारियों ने उनके 672 दिन के कार्यकाल की उपलब्धियों को साझा किया। सोमवार रात करीब 10 बजे संभल के जिला कलेक्ट्रेट बहजोई सभागार से एसपी कृष्ण विश्नोई, एडीएम प्रदीप वर्मा और एएसपी मनोज कुमार रावत सहित अन्य अधिकारियों ने डॉ. पैंसिया की गाड़ी को धक्का लगाकर उन्हें विदाई दी। डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने 24 जून 2024 को संभल के डीएम का कार्यभार संभाला था। 24 नवंबर 2024 को विवादित धार्मिक स्थल श्रीहरिहर मंदिर बनाम शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद उनकी धार्मिक छवि को लेकर काफी चर्चा हुई थी। उनके कार्यकाल में संभल के 68 तीर्थों और 19 कूपों (कुओं) के संरक्षण के लिए श्रीकल्कि त्रिनेत्र देवतीर्थ समिति का गठन किया गया। 7 अगस्त 2025 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आनंदपुर गाँव में जनपद का स्थायी जिला मुख्यालय घोषित किया। सरकारी ज़मीन पर अवैध कब्ज़े कर बनाई गई मस्जिदें, मदरसे, दरगाहें और मकान तोड़े गए। इसके अतिरिक्त, बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाकर सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व हानि से बचाया गया। डॉ. पैंसिया के कार्यकाल में संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर से 200 मीटर दूर स्थित 46 साल से बंद पड़े प्राचीन श्रीकार्तिकेय महादेव मंदिर के कपाट 14 दिसंबर 2024 को खोले गए। सांसद के बिना नक्शा पास कराए मकान पर कार्रवाई करते हुए उसे तोड़ने और जुर्माना लगाने का काम भी किया गया। चंदौसी कस्बे में वर्षों पुरानी एक बावड़ी को भी कब्ज़े से मुक्त कराया गया। विवादित धार्मिक स्थल के ठीक सामने सत्यव्रत पुलिस चौकी का निर्माण कराया गया। नगर पालिका परिषद संभल के वार्ड संख्या 18 ठेर में भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर अटल बाल उद्यान पार्क का निर्माण भी हुआ। इसके अलावा, चतुर्मुख कूप और चक्की के पाट का जीर्णोद्धार भी उनके कार्यकाल की उपलब्धियों में शामिल है। संभल एसडीएम निधि पटेल, चंदौसी एसडीएम नीतू रानी, गुन्नौर एसडीएम विकास चंद्र, असमोली सीओ कुलदीप कुमार, चंदौसी सीओ दीपक तिवारी, सीओ बहजोई डॉ. प्रदीप कुमार, अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी, ARTO अमिताभ चतुर्वेदी, जिला पूर्ति अधिकारी शिवि गर्ग, संभल तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह गुन्नौर तहसीलदार रवि सोनकर चंदौसी तहसीलदार रविंद्र विक्रम सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंडीगढ़ में ईंट-भट्ठा मजदूर की गला दबाकर हत्या:पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि, पत्नी समेत चार पर मुकदमा दर्ज
    Next Article
    फर्रुखाबाद में दहेज हत्या में पति सहित तीन दोषी:सजा के बिंदुओं पर 6 मई को होगी सुनवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment