Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुबह से धूप, दोपहर बाद बदल सकता है मौसम:आगरा में चल रही हल्की हवा, आज बूंदाबांदी के आसार

    2 days ago

    1

    0

    आगरा में सुबह से धूप निकली है। हल्की हवा चल रही है। इससे गर्मी का अहसास थोड़ा कम है। दोपहर बाद मौसम बदल सकता है। सूरज की लुका-छुपी के बीच बादल छा सकते हैं। बूंदाबांदी के भी आसार हैं। हालांकि इस बीच तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। रात का तापमान अभी भी सामान्य से 1.8°C अधिक है। शनिवार को अधिकतम तापमान 41°C और न्यूनतम तापमान 29.7°C रहा। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.5°C और न्यूनतम तापमान 27.5°C रहा था। जानिए पिछले दिनों के तापमान की स्थिति आगरा के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। शनिवार शाम को तेज हवाएं चल रही थीं। रात को हल्की बूंदाबांदी हुई। जबकि दिन में काफी तेज धूप थी। इसके चलते शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी। रविवार सुबह से धूप निकल रही है लेकिन बीच-बीच में सूरज की लुका-छुपी और हल्की हवाएं तेज गर्मी से राहत दे रही हैं। 25 जून तक साफ रहेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार, आगरा में 25 जून तक मौसम साफ रहेगा। हालांकि इस बीच दिन और रात दोनों तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। इस समयावधि में अधिकतम तापमान 43°C और न्यूनतम तापमान 29°C तक जा सकता है। आने वाले दिनों के तापमान का अनुमान जानिए
    Click here to Read more
    Prev Article
    माती इको पार्क में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास:कानपुर देहात में राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल ने स्वस्थ जीवन का संदेश दिया
    Next Article
    संभल के सिरसी में निकला अलमे मुबारक का जुलूस:हजारों अज़ादारों ने कर्बला के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment